Lok Vikas India

  • Home
  • About Us
  • Contact us
  • Privacy Policy
  • Home
  • About Us
  • Contact us
  • Privacy Policy
  • Home
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • पर्यावरण
  • महिलाएं एवं बच्चे
  • कृषि
  • रोजगार
  • सूचना संचार
  • सामाजिक मुद्दे
  • खेलकूद
  • Home
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • पर्यावरण
  • महिलाएं एवं बच्चे
  • कृषि
  • रोजगार
  • सूचना संचार
  • सामाजिक मुद्दे
  • खेलकूद
Home स्वास्थ्य

मानसिक स्वास्थ्य पर हर साल बढ़ते आंकड़े पर सुविधाएं आज भी नदारद

lokvikasindia by lokvikasindia
February 11, 2023
in स्वास्थ्य
0
मानसिक स्वास्थ्य पर हर साल बढ़ते आंकड़े पर सुविधाएं आज भी नदारद

समय सब सही कर देगा, रोना कमज़ोरी का लक्षण है।” अक्सर मानसिक समस्याओं से जूझते मरीजों की परेशानियों को नज़रअंदाज़ किया जाता है। इन भ्रांतियों को जल्द से जल्द तोड़ने की कोशिश करी जानी चाहिए और सही चिकित्सक मदद ली जानी चाहिए।

सुचेता चौरसिया

READ ALSO

रात का खाना खाने के बाद ना करे ऐसी गलतियां, तुरंत हो जाएं सावधान

हर वक्त रहते हैं थके-थके? तुरंत खानी बंद कर दें ये चीजें

कोरोना महामारी को आए लगभग 3 साल बीत चुके हैं। इन दो सालों में अलग प्रकार के लोगों को अलग-अलग समस्याओं का सामना करना पड़ा है। कई लोगों को अचानक घर में ‘क़ैद’ होना पड़ गया, ऐसा इसलिए क्योंकि घर सबके लिए महफूज़ जगह नहीं होती, तो किसी को घर लौटने के लिए मीलों लंबा मुश्किल सफर तय करना पड़ा। कई लोगों की पढ़ाई या नौकरी छूट गई तो कहीं किसी की पढ़ाई या नौकरी एक ‘स्क्रीन’ में आकर सिमट गई। इन तमाम मुश्किलों में एक अहम मुद्दा जिसपर हमने कम ध्यान दिया वह है-मानसिक स्वास्थ्य। उदाहरण के तौर पर कोविड के चलते खुद को अकेला पाना आम बात होती जा रही है। इसलिए यूके में एक लोनलिनेस (loneliness ) मंत्री नियुक्त किया गया है।

बात आंकड़ों की

दुनियाभर के विभिन्न शोधकर्ताओं ने पाया है कि विश्वभर में अकेले साल 2020 में ही चिंता (एंग्जायटी) के सामान्य से 76 मिलियन और अवसाद के 53 मिलियन ज़्यादा मामले सामने आए हैं। किंग्स कॉलेज लंदन की रिपोर्ट के मुताबिक कोविड के चलते मेंटल हेल्थ के मरीजों में मृत्यु की दर भी काफी बढ़ गई है। पर्सनैलिटी डिसऑर्डर या डिमेंशिया के मरीजों की मृत्यु दर में चार गुना बढ़त देखी गई है। यह रिपोर्ट विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के लिए तैयार की गई जिसका इस वर्ष मुख्य ‘थीम’ है: ‘असमान दुनिया में मेंटल हेल्थ।’

महिलाओं और युवाओं पर और गहरा असर

सबकी मुश्किलें एक जैसी नहीं होतीं। इस रिपोर्ट के अनुसार महिलाओं पर महामारी के सामाजिक और आर्थिक परिणामों का ज़्यादा असर पड़ता है। बच्चों के स्कूल बंद होने या घर में किसी के बीमार पड़ने पर एक महिला का घरेलू काम औसत रूप से काफी बढ़ जाता है। नौकरीपेशा महिलाओं की सैलरी कम होने से उनकी बचत भी कम होती है और इस वजह से उनका आर्थिक बोझ भी बढ़ जाता है। घरेलू काम और आर्थिक तंगी से उनकी समस्याएं बहुत बढ़ गई हैं। युवाओं पर स्कूल-कॉलेज बंद होने और रोज़गार के साधन कम होने से काफी मानसिक दबाव बनता है। महामारी के चलते दोस्तों से न मिल पाने और एक जगह बंद रहने से भी स्वास्थ्य ख़राब हो रहा है। इस प्रकार 20-24 साल की आयु के युवाओं में एंग्जायटी और डिप्रेशन के अनेक मामले देखने को मिले हैं। 

“समय सब सही कर देगा, रोना कमज़ोरी का लक्षण है।” अक्सर मानसिक समस्याओं से जूझते मरीजों की परेशानियों को नज़रअंदाज़ किया जाता है। इन भ्रांतियों को जल्द से जल्द तोड़ने की कोशिश करी जानी चाहिए और सही चिकित्सक मदद ली जानी चाहिए।

वहीं, हाल ही में जारी की गई यूनिसेफ की नई रिपोर्ट ‘स्टेट ऑफ द वर्ल्ड्स चिल्ड्रेन (SOWC)’ के मुताबिक, भारत में 15 से 24 साल के बीच की उम्र के 14 फीसदी युवा, औसतन 19 फीसदी निराशा महसूस करने वाले अन्य देशों के बच्चों की तुलना में अधिक निराशा महसूस करते हैं। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि बच्चों की मानसिक स्वास्थ्य की समस्याओं के पीछे का कारण कोविड-19 के दौरान लगाए गए प्रतिबंध हैं। स्कूल बंद होने, उनकी रोज़मर्रा की ज़िंदगी घर में कैद होने के कारण बच्चों का मानसिक स्वास्थ्य प्रभावित हुआ है। रिपोर्ट के मुताबिक दुनियाभर में हर पांच में से एक युवा जिनकी उम्र 15 से 24 साल के बीच है वे अवसादग्रस्त हैं या चीज़ों में कम दिलचस्पी लेते हैं।

“समय सब सही कर देगा, रोना कमज़ोरी का लक्षण है।” अक्सर मानसिक समस्याओं से जूझते मरीजों की परेशानियों को नज़रअंदाज़ किया जाता है। इन भ्रांतियों को जल्द से जल्द तोड़ने की कोशिश करी जानी चाहिए और सही चिकित्सक मदद ली जानी चाहिए। ज़रूरत है कि मेंटल हेल्थ को किसी भी अन्य फिज़िकल बीमारी की समानता से देखा जाए। सरकारी अस्पतालों में भी काउंसिलर हो जो कि उचित फीस पर मरीजों को ज़रूरी सेवा उपलब्ध करा पाएं। भारत में स्वास्थ्य मंत्री के साथ-साथ मानसिक स्वास्थ्य मंत्री भी होना चाहिए क्योंकि इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च के हिसाब से ही भारत में हर सात में से एक व्यक्ति मानसिक रूप से पीड़ित है।

भारत में सिर्फ 30,000 मानसिक स्वास्थ्य विशेषज्ञ हैं जो कि हमारी बड़ी आबादी के लिए बहुत कम हैं। इसके साथ ही विशेषज्ञों की उचित ट्रेनिंग होनी चाहिए और आम लोगों तक ये सुविधाएं पहुंचनी चाहिए। मानसिक रोग के शुरुआती स्तर पर ही इलाज शुरू करना होगा। इसके लिए कोविड हेल्पलाइन की तरह ही मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी हेल्पलाइन चलाई जा सकती है। सोशल मीडिया के ज़रिए मेंटल हेल्थ की जानकारी जन-जन तक और तेज़ी से पहुंचाई जा सकती है। आज 50 करोड़ से ज़्यादा भारतीय सोशल मीडिया का इस्तमाल करते हैं। ऐसे में मानसिक स्वास्थ्य के प्रति अनेक मीडिया कैंपेन चलाकर लोगों को जागरूक किया जा सकता है। ऑनलाइन ही ज़रूरतमंदों को मनोवैज्ञानिक या मनोचिकित्सक से जोड़ा जा सकता है। भारत में जहां 1 लाख 40 हज़ार लोगों की मृत्यु आत्महत्या से होती है वहां मानसिक स्वास्थ्य जैसे विषय को टाला नहीं जा सकता। 

Related Posts

रात का खाना खाने के बाद ना करे ऐसी गलतियां, तुरंत हो जाएं सावधान
स्वास्थ्य

रात का खाना खाने के बाद ना करे ऐसी गलतियां, तुरंत हो जाएं सावधान

September 18, 2023
हर वक्त रहते हैं थके-थके? तुरंत खानी बंद कर दें ये चीजें
स्वास्थ्य

हर वक्त रहते हैं थके-थके? तुरंत खानी बंद कर दें ये चीजें

September 18, 2023
कोरोना से ज्यादा खतरनाक है निपाह वायरस, संक्रमित फल, चमगादड़ और सूअरों से फैल रहा है वायरस
स्वास्थ्य

कोरोना से ज्यादा खतरनाक है निपाह वायरस, संक्रमित फल, चमगादड़ और सूअरों से फैल रहा है वायरस

September 16, 2023
इन 3 संकेतों से जानें कि सामने वाला इंसान आपसे कर रहा है चुगली
स्वास्थ्य

इन 3 संकेतों से जानें कि सामने वाला इंसान आपसे कर रहा है चुगली

September 15, 2023
Thiamine की कमी से होगी थकान और सुस्ती, बचने के लिए खाएं ये 5 फूड्स
स्वास्थ्य

Thiamine की कमी से होगी थकान और सुस्ती, बचने के लिए खाएं ये 5 फूड्स

September 15, 2023
रोड एक्सीडेंट में तुरंत इलाज पर 25% बचेंगे:जानिए फर्स्ट एड का सही समय, बच्चे के गले में सिक्का फंसे तो क्या करें
स्वास्थ्य

रोड एक्सीडेंट में तुरंत इलाज पर 25% बचेंगे:जानिए फर्स्ट एड का सही समय, बच्चे के गले में सिक्का फंसे तो क्या करें

September 14, 2023
Next Post
नॉलेज //तुर्किये में गिरीं बहुमंजिली इमारतें, जानिए दिल्ली-NCR में बिल्डिंग की मजबूती के लिए क्या जरूरी?

नॉलेज //तुर्किये में गिरीं बहुमंजिली इमारतें, जानिए दिल्ली-NCR में बिल्डिंग की मजबूती के लिए क्या जरूरी?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

November 2023
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
« Oct    
Ias coaching and UPSC coaching

Our Visitor

0 1 0 8 9 8

Recent News

नवरात्रों एवं रामायण के पात्रों का बस्ती के बच्चों को  ऐतिहासिक महत्व बताया

नवरात्रों एवं रामायण के पात्रों का बस्ती के बच्चों को  ऐतिहासिक महत्व बताया

October 5, 2023
शिविर में बताया आत्मरक्षा का महत्व

शिविर में बताया आत्मरक्षा का महत्व

October 5, 2023
मध्यप्रदेश के इस गांव में पानी को तरसते लोग, जान जोखिम में डालकर कुएं में उतर रहीं महिलाएं

मध्यप्रदेश के इस गांव में पानी को तरसते लोग, जान जोखिम में डालकर कुएं में उतर रहीं महिलाएं

October 1, 2023

Most Viewed

Copyright © 2022 lokvikasindia. All rights reserved. | Designed by Website development company - Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Homepages
    • मुखाये समाचार
    • और खबरे
  • uncategorized

Copyright © 2022 lokvikasindia. All rights reserved. | Designed by Website development company - Traffic Tail