Lok Vikas India

  • Home
  • About Us
  • Contact us
  • Privacy Policy
  • Home
  • About Us
  • Contact us
  • Privacy Policy
  • Home
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • पर्यावरण
  • महिलाएं एवं बच्चे
  • कृषि
  • रोजगार
  • सूचना संचार
  • सामाजिक मुद्दे
  • खेलकूद
  • Home
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • पर्यावरण
  • महिलाएं एवं बच्चे
  • कृषि
  • रोजगार
  • सूचना संचार
  • सामाजिक मुद्दे
  • खेलकूद
Home सामाजिक मुद्दे

स्थानीय लोगों को प्रशिक्षित कर उन्हें रोजगार दें – मुख्यमंत्री श्री चौहान

lokvikasindia by lokvikasindia
February 11, 2023
in सामाजिक मुद्दे
0
स्थानीय लोगों को प्रशिक्षित कर उन्हें रोजगार दें – मुख्यमंत्री श्री चौहान

भोपाल : मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि उद्योगों को हम मित्र और प्रदेश के विकास में सहयोगी मानते हैं। मध्यप्रदेश इन्वेस्टर फ्रेंडली राज्य है। औद्योगिक समूह प्रदेश में आएँ, स्थानीय लोगों को प्रशिक्षित कर उन्हें रोजगार दें। इससे उद्योग समृद्ध होंगे और प्रदेशवासियों के लिए रोजगार के अवसर भी निर्मित होंगे। मुख्यमंत्री श्री चौहान धार जिले की बदनावर तहसील के ग्राम छायन में आरंभ हो रही न्यू ज़ील फैशन वियर की इकाई के भूमि-पूजन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री निवास स्थित समत्व भवन से वर्चुअली शामिल हुए।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने डिजिटली फाउंडेशन स्टोन का वर्चुअल अनावरण भी किया। छायन में औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन मंत्री श्री राजवर्धन सिंह दत्तीगांव उपस्थित थे। समत्व भवन से प्रमुख सचिव श्री मनीष सिंह तथा अन्य अधिकारी कार्यक्रम से जुड़े। रेनकोट, विंटर जैकेट, स्पोर्टस वियर, सेफ्टी वियर आदि के निर्माण से संबंधित कम्पनी की गतिविधियों पर लघु फिल्म का प्रदर्शन भी किया गया।

READ ALSO

नवरात्रों एवं रामायण के पात्रों का बस्ती के बच्चों को  ऐतिहासिक महत्व बताया

शिविर में बताया आत्मरक्षा का महत्व

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि देश और दुनिया में अच्छी साख रखने वाली न्यू ज़ील इण्डस्ट्री द्वारा अपनी इकाई बदनावर में आरंभ की जा रही है। यह क्षेत्र के लिए सौभाग्य का विषय है। क्षेत्र में 12 हजार लोगों को रोजगार भी मिलेगा। यहाँ बनने वाली सामग्री दुनिया के देशों में जाएगी और भारत को विदेशी मुद्रा भी प्राप्त होगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रसन्नता का विषय है कि इस इकाई में विशेष रूप से महिलाओं को रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा। इससे परिवार भी सशक्त होंगे। प्रदेश में स्व-सहायता समूहों से भी महिला सशक्तिकरण का कार्य जारी है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने प्रदेश में आरंभ होने वाली लाड़ली लक्ष्मी बहना योजना की जानकारी भी दी।

मंत्री श्री राजवर्धन सिंह दत्तीगांव ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री चौहान के नेतृत्व में प्रदेश निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर है। न्यू ज़ील फैशन वियर द्वारा छायन में 250 करोड़ रूपए का निवेश किया जा रहा है। यहाँ लगने वाली इकाई आधुनिक तकनीक पर आधारित होगी।

न्यू ज़ील फैशन वियर के मैनेजिंग डायरेक्टर श्री दीनबंधु गौरीशंकर त्रिवेदी ने कहा कि आज हुए भूमि-पूजन के बाद चार माह में इकाई का निर्माण पूर्ण कर उत्पादन आरंभ कर दिया जाएगा। इकाई में 95 प्रतिशत महिलाओं को नौकरी दी जाएगी। अगले 15 दिन में स्थानीय निवासियों का प्रशिक्षण आरंभ कर दिया जाएगा। श्री त्रिवेदी ने बताया कि कम्पनी “वन नेशन-वन प्राइजिंग” के सिद्धांत पर कार्य करती है।

Related Posts

नवरात्रों एवं रामायण के पात्रों का बस्ती के बच्चों को  ऐतिहासिक महत्व बताया
सामाजिक मुद्दे

नवरात्रों एवं रामायण के पात्रों का बस्ती के बच्चों को  ऐतिहासिक महत्व बताया

October 5, 2023
शिविर में बताया आत्मरक्षा का महत्व
सामाजिक मुद्दे

शिविर में बताया आत्मरक्षा का महत्व

October 5, 2023
मध्यप्रदेश के इस गांव में पानी को तरसते लोग, जान जोखिम में डालकर कुएं में उतर रहीं महिलाएं
सामाजिक मुद्दे

मध्यप्रदेश के इस गांव में पानी को तरसते लोग, जान जोखिम में डालकर कुएं में उतर रहीं महिलाएं

October 1, 2023
स्व आत्म निर्भरता संज्ञान शिविर में स्वयं कमाने का विचार बना
सामाजिक मुद्दे

स्व आत्म निर्भरता संज्ञान शिविर में स्वयं कमाने का विचार बना

October 1, 2023
सामाजिक मुद्दा//“जी तोड़ मेहनत करती हैं महिलाएँ लेकिन आर्थिक रूप से सक्षम नहीं हैं “
सामाजिक मुद्दे

सामाजिक मुद्दा//“जी तोड़ मेहनत करती हैं महिलाएँ लेकिन आर्थिक रूप से सक्षम नहीं हैं “

September 30, 2023
डेढ़ दशक में जन-सहयोग से विकसित राज्य के रूप में उभरा मध्यप्रदेश
सामाजिक मुद्दे

डेढ़ दशक में जन-सहयोग से विकसित राज्य के रूप में उभरा मध्यप्रदेश

September 12, 2023
Next Post
52 रन पर ऑस्ट्रेलिया को लगा 5वां झटका:हैंड्सकॉम्ब भी आउट, टीम अब भी 159 रन पीछे; अश्विन को चौथी सफलता

52 रन पर ऑस्ट्रेलिया को लगा 5वां झटका:हैंड्सकॉम्ब भी आउट, टीम अब भी 159 रन पीछे; अश्विन को चौथी सफलता

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

December 2023
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
« Oct    
Ias coaching and UPSC coaching

Our Visitor

0 1 1 1 1 4

Recent News

नवरात्रों एवं रामायण के पात्रों का बस्ती के बच्चों को  ऐतिहासिक महत्व बताया

नवरात्रों एवं रामायण के पात्रों का बस्ती के बच्चों को  ऐतिहासिक महत्व बताया

October 5, 2023
शिविर में बताया आत्मरक्षा का महत्व

शिविर में बताया आत्मरक्षा का महत्व

October 5, 2023
मध्यप्रदेश के इस गांव में पानी को तरसते लोग, जान जोखिम में डालकर कुएं में उतर रहीं महिलाएं

मध्यप्रदेश के इस गांव में पानी को तरसते लोग, जान जोखिम में डालकर कुएं में उतर रहीं महिलाएं

October 1, 2023

Most Viewed

Copyright © 2022 lokvikasindia. All rights reserved. | Designed by Website development company - Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Homepages
    • मुखाये समाचार
    • और खबरे
  • uncategorized

Copyright © 2022 lokvikasindia. All rights reserved. | Designed by Website development company - Traffic Tail