Lok Vikas India

  • Home
  • About Us
  • Contact us
  • Privacy Policy
  • Home
  • About Us
  • Contact us
  • Privacy Policy
  • Home
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • पर्यावरण
  • महिलाएं एवं बच्चे
  • कृषि
  • रोजगार
  • सूचना संचार
  • सामाजिक मुद्दे
  • खेलकूद
  • Home
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • पर्यावरण
  • महिलाएं एवं बच्चे
  • कृषि
  • रोजगार
  • सूचना संचार
  • सामाजिक मुद्दे
  • खेलकूद
Home सामाजिक मुद्दे

जय जवान-जय किसान और जय विज्ञान के नारे के साथ रन फॉर साइंस मैराथन में दौड़े प्रतिभागी

lokvikasindia by lokvikasindia
January 20, 2023
in सामाजिक मुद्दे
0
जय जवान-जय किसान और जय विज्ञान के नारे के साथ रन फॉर साइंस मैराथन में दौड़े प्रतिभागी

भोपाल :विज्ञान के प्रचार-प्रसार के लिये जोश, जुनून और उत्साह का माहौल गुरुवार सुबह टीटी नगर स्टेडियम में देखने को मिला। मौका था रन फॉर साइंस मैराथन का। मैराथन का उद्देश्य 8वें भारत अंतरराष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव से लोगों को जोड़ना था।शहर के विभिन्न स्कूल एवं कॉलेजों के 1500 से अधिक छात्र-छात्राएँ  शामिल हुए।

लगभग साढ़े तीन किलोमीटर की इस मैराथन का फ्लैग ऑफ प्रमुख सचिव विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी श्री निकुंज श्रीवास्तव ने टीटी नगर स्टेडियम से किया।  मैराथन माता मंदिर, टीटी नगर स्टेडियम से होते हुए मेनिट कैंपस स्थित एनआरसी भवन पर पूर्ण हुई। इस दौरान प्रतिभागियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। इस अवसर पर विज्ञान भारती के राष्ट्रीय संगठन मंत्री श्री प्रवीण रामदास, समाजसेवी श्री हेमंत मुक्तिबोध, इन्सा के कार्यकारी निदेशक श्री अरविंद रनाडे, कार्यकारी निदेशक आरसीबी फरीदाबाद श्री सुधांशु व्रती, मेपकास्ट के महानिदेशक डॉ. अनिल कोठारी और मेनिट के एक्टिंग निदेशक श्री जी. दीक्षित मुख्य रूप से उपस्थित रहे।  

READ ALSO

नवरात्रों एवं रामायण के पात्रों का बस्ती के बच्चों को  ऐतिहासिक महत्व बताया

शिविर में बताया आत्मरक्षा का महत्व

नारे लगाकर विज्ञान को किया प्रमोट

मैराथन में हिस्सा लेने पहुँचे प्रतिभागियों का उत्साह देखते ही बनता था। कड़ाके की ठंडी हवा होने के बावजूद भी हर उम्र के लोग मैराथन में हिस्सा लेने पहुँचे। इस दौरान प्रतिभागी विज्ञान की प्रगति, जीवन में इसके लाभ और विज्ञान के प्रचार-प्रसार से जुड़े बैनर और फ्लैग अपने हाथ में लिये हुए थे। बैनर पर विज्ञान मानवता के लिये सुंदर उपहार हैं, हमें इसे विकृत नहीं करना चाहिये। द साइंस ऑफ टुडे इज – द टेक्नोलॉजी ऑफ टूमारो। विकास की बात विज्ञान के साथ कुछ हम करे, कुछ आप। जन-जन को विज्ञान समझाना अंधविश्वास एवं कुरीति हटाना… जैसे स्लोगन लिखे हुए थे। साथ ही प्रतिभागियों ने जय जवान-जय किसान, जय विज्ञान के नारे भी लगाये।

विज्ञान से बनाया जीवन को आसान

इन्सा के कार्यकारी निदेशक श्री अरविंद रनाडे ने कहा कि विज्ञान और प्रौद्योगिकी ने हमारे जीवन को आसान बनाया है। आवश्यक है कि हम विज्ञान और प्रौद्योगिकी का इस्तेमाल सही दिशा में करें। विज्ञान महोत्सव का संदेश मध्यप्रदेश के भोपाल से देश के कोने-कोने तक पहुँचाने में जनसमुदाय की सहभागिता अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा विज्ञान महोत्सव जैसे सफल आयोजनों से ही भारत विश्व में एक नॉलेज सेंटर के रूप में स्थापित हो सकेगा। कार्यक्रम में उपस्थित विज्ञान भारती के राष्ट्रीय संगठन मंत्री श्री प्रवीण रामदास ने कहा कि रन फॉर साइंस मैराथन में शामिल सैकड़ों प्रतिभागियों की उत्सुकता इस बात का परिणाम है कि मध्यप्रदेश में विज्ञान महोत्सव ऐतिहासिक सफलता के शिखर को छुएगा।अधिक से अधिक छात्र हो लाभान्वित

प्रमुख सचिव विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी श्री निकुंज श्रीवास्तव ने कहा कि आठवें विज्ञान महोत्सव का आयोजन मध्यप्रदेश और भोपाल में होना प्रसन्नता का विषय है। उन्होंने कहा कि आशा है कि यह आयोजन बच्चों के भविष्य को विज्ञान की दिशा में एक नई ऊँचाईयाँ देने में सफल होगा। इस आयोजन को लेकर शहर में सकारात्मक वातावरण है। इससे अधिक से अधिक स्कूली और कॉलेज स्टूडेंट्स को जुड़ना चाहिए। महानिदेशक मेपकास्ट डॉ. अनिल कोठारी ने कहा कि भारत अंतरराष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव से जुड़ी समस्त जिम्मेदारियों का दायित्व सफलतापूर्वक निर्वहन कर लिया गया है। 

Related Posts

नवरात्रों एवं रामायण के पात्रों का बस्ती के बच्चों को  ऐतिहासिक महत्व बताया
सामाजिक मुद्दे

नवरात्रों एवं रामायण के पात्रों का बस्ती के बच्चों को  ऐतिहासिक महत्व बताया

October 5, 2023
शिविर में बताया आत्मरक्षा का महत्व
सामाजिक मुद्दे

शिविर में बताया आत्मरक्षा का महत्व

October 5, 2023
मध्यप्रदेश के इस गांव में पानी को तरसते लोग, जान जोखिम में डालकर कुएं में उतर रहीं महिलाएं
सामाजिक मुद्दे

मध्यप्रदेश के इस गांव में पानी को तरसते लोग, जान जोखिम में डालकर कुएं में उतर रहीं महिलाएं

October 1, 2023
स्व आत्म निर्भरता संज्ञान शिविर में स्वयं कमाने का विचार बना
सामाजिक मुद्दे

स्व आत्म निर्भरता संज्ञान शिविर में स्वयं कमाने का विचार बना

October 1, 2023
सामाजिक मुद्दा//“जी तोड़ मेहनत करती हैं महिलाएँ लेकिन आर्थिक रूप से सक्षम नहीं हैं “
सामाजिक मुद्दे

सामाजिक मुद्दा//“जी तोड़ मेहनत करती हैं महिलाएँ लेकिन आर्थिक रूप से सक्षम नहीं हैं “

September 30, 2023
डेढ़ दशक में जन-सहयोग से विकसित राज्य के रूप में उभरा मध्यप्रदेश
सामाजिक मुद्दे

डेढ़ दशक में जन-सहयोग से विकसित राज्य के रूप में उभरा मध्यप्रदेश

September 12, 2023
Next Post
2023 की गजब शुरुआत! 71000 को मिली सरकारी नौकरी, PM बोले- और लाखों Jobs मिलेंगी

2023 की गजब शुरुआत! 71000 को मिली सरकारी नौकरी, PM बोले- और लाखों Jobs मिलेंगी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

December 2023
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
« Oct    
Ias coaching and UPSC coaching

Our Visitor

0 1 1 0 9 3

Recent News

नवरात्रों एवं रामायण के पात्रों का बस्ती के बच्चों को  ऐतिहासिक महत्व बताया

नवरात्रों एवं रामायण के पात्रों का बस्ती के बच्चों को  ऐतिहासिक महत्व बताया

October 5, 2023
शिविर में बताया आत्मरक्षा का महत्व

शिविर में बताया आत्मरक्षा का महत्व

October 5, 2023
मध्यप्रदेश के इस गांव में पानी को तरसते लोग, जान जोखिम में डालकर कुएं में उतर रहीं महिलाएं

मध्यप्रदेश के इस गांव में पानी को तरसते लोग, जान जोखिम में डालकर कुएं में उतर रहीं महिलाएं

October 1, 2023

Most Viewed

Copyright © 2022 lokvikasindia. All rights reserved. | Designed by Website development company - Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Homepages
    • मुखाये समाचार
    • और खबरे
  • uncategorized

Copyright © 2022 lokvikasindia. All rights reserved. | Designed by Website development company - Traffic Tail