Lok Vikas India

  • Home
  • About Us
  • Contact us
  • Privacy Policy
  • Home
  • About Us
  • Contact us
  • Privacy Policy
  • Home
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • पर्यावरण
  • महिलाएं एवं बच्चे
  • कृषि
  • रोजगार
  • सूचना संचार
  • सामाजिक मुद्दे
  • खेलकूद
  • Home
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • पर्यावरण
  • महिलाएं एवं बच्चे
  • कृषि
  • रोजगार
  • सूचना संचार
  • सामाजिक मुद्दे
  • खेलकूद
Home जनरल नॉलेज

करेंट अफेयर्स: दुनियाभर में हुए 7 बड़े महिला आंदोलन और फैसले

lokvikasindia by lokvikasindia
December 29, 2022
in जनरल नॉलेज
0
करेंट अफेयर्स: दुनियाभर में हुए 7 बड़े महिला आंदोलन और फैसले

 पूरी दुनिया में कौन से बड़े महिला आंदोलन हुए? 2022 में महिलाओं के हक में कौन से बड़े फैसले हुए हैं?

साल 2022 महिला आंदोलनों का भी साल रहा है. बीते 12 महीनों में महिला अधिकारों को लेकर दुनियाभर में कई ऐसे फैसले हुए जो हमें जागरूक करते हैं. चौंकाते हैं और यह भी संकेत देते हैं कि आधी आबादी को दबाना अब मुमकिन नहीं है. कहा जा सकता है कि महिलाओं के मामले में भारत समेत पूरी दुनिया के लिए Year 2022 काफी उलटफेर वाला रहा. कहीं अबॉर्शन कानून पर प्रतिबंध लगा तो कहीं मानवाधिकार की लड़ाई लड़ने वालों को लैंगिक भेदभाव का सामना करना पड़ा लेकिन आन्दोलन नहीं रुके. ईरानी महिलाओं का हिजाब के विरोध में संघर्ष पूरी दुनिया में छा गया और वहां की सरकार को झुकना पड़ा.पूरे साल दुनियाभर में हुए महत्वपूर्ण महिला आंदोलनों के बारे में करियर कोच दिनेश पाठक इस आर्टिकल में बता रहे हैं. कुछ ऐसे फैसलों और Women Rights Movements की जानकारी दे रहे हैं जिनसे जुड़े सवाल प्रतियोगी परीक्षाओं में करेंट अफेयर्स के तौर पर पूछे जा सकते हैं.

READ ALSO

नॉलेज/जब ₹18 में मिलता था 10 ग्राम सोना, तब निर्माण में लगे थे 83 लाख रुपये

 नॉलेज/आतंकियों को ढूंढ-ढूंढ कर मार गिराता है हेरॉन मार्क-2 ड्रोन, जानें क्या है इसकी खासियत

2022 में होने वाले महिला आंदोलन, बड़े फैसले

  1. कोलंबिया के कोर्ट ने इस साल फरवरी में प्रेग्नेंसी के 24 हफ्तों के अंदर अबॉर्शन कराने को लीगल घोषित कर दिया. इससे पहले गर्भवती महिला को केवल जान का खतरा होने पर ही अबॉर्शन का हक था. इससे कुछ साल पहले मेक्सिको और अर्जेंटीना में भी महिलाओं को अबॉर्शन करवाने का हक (Women Right to Abortion) दिया गया था.
  2. भारत में सितंबर 2022 में सुप्रीम कोर्ट ने अबॉर्शन का अधिकार देने वाला ऐतिहासिक फैसला सुनाया. इसके मुताबिक मेडिकल टर्मिनेशन ऑफ प्रेग्नेंसी एक्ट के तहत किसी भी महिला को 22 से 24 सप्ताह तक अबॉर्शन का हक है. चाहे महिला विवाहित हो या अविवाहित.
  3. स्पेन में मई 2022 में यौन हिंसा रोकने और कार्रवाई आसान बनाने के लिए संसद में एक बिल पेश हुआ. इसे ओनली यस मीन्स यस (Only Yes Means Yes) कहा गया. इस बिल में पीरियड में दर्द से जूझ रही महिलाओं को पेड लीव देने का प्रस्ताव था. जिसे संसद ने न केवल मंजूर किया बल्कि स्पेन, यूरोप का पहला देश बन गया जिसने महिलाओं के हक में ये ऐतिहासिक फैसला लिया.
  4. रूस से युद्ध के बीच यूक्रेन ने ‘इस्तांबुल कन्वेंशन’ (Istanbul Convention) को मान्यता दी. इसे यूक्रेन में महिलाओं के अधिकारों के लिए ऐतिहासिक जीत माना गया. साथ ही यह कदम रूस के साथ चल रहे युद्ध के दौरान यूरोप में देश के एकीकरण में अहम कदम बना.
  5. ईरान में 16 सितंबर को महसा अमीनी की पुलिस कस्टडी में मौत के बाद देश भर में हिजाब विरोधी प्रदर्शन हुए. इस्लामिक कानून लागू करने के खिलाफ आंदोलन कर महिलाएं आजादी की मांग कर रही हैं. तीखे आंदोलन के बीच अब सरकार का रुख नर्म हुआ और वह इस कानून की समीक्षा कर रही है. उम्मीद की जा रही है कि ईरानी महिलाओं का यह आंदोलन मुकाम पर पहुंचेगा. इस Hijab Movement को टाइम्स ने 2022 हिरोज ऑफ द ईयर के तौर पर चुना.
  6. कई देशों में पहली बार महिलाएं राजनीति का प्रमुख चेहरा बनकर उभरीं. होंडुरास में महिला राष्ट्रपति चुनी गई शियोमारा कास्त्रो ने जनवरी 2022 में पदभार संभाला. हंगरी में कटालिन नोवाक देश की पहली महिला और सबसे कम उम्र की राष्ट्रपति बनीं.
  7. BCCI ने भारत की महिला क्रिकेटरों को पुरुषों के बराबर वेतन देने की घोषणा के साथ ही वर्षों से चल रहा भेदभाव खत्म किया. इस फैसले के बाद India Women Cricketers Salary पुरुष खिलाड़ियों के समान ही होगी. क्रिकेट में लैंगिग भेदभाव को दूर करने वाला यह फैसला ऐतिहासिक रहा.

Related Posts

नॉलेज/जब ₹18 में मिलता था 10 ग्राम सोना, तब निर्माण में लगे थे 83 लाख रुपये
जनरल नॉलेज

नॉलेज/जब ₹18 में मिलता था 10 ग्राम सोना, तब निर्माण में लगे थे 83 लाख रुपये

September 18, 2023
 नॉलेज/आतंकियों को ढूंढ-ढूंढ कर मार गिराता है हेरॉन मार्क-2 ड्रोन, जानें क्या है इसकी खासियत
जनरल नॉलेज

 नॉलेज/आतंकियों को ढूंढ-ढूंढ कर मार गिराता है हेरॉन मार्क-2 ड्रोन, जानें क्या है इसकी खासियत

September 18, 2023
नॉलेज/अश्व, गज, गरुण नए संसद भवन के 6 द्वारों का अलग-अलग जानवरों के नाम से क्या है कनेक्शन?
जनरल नॉलेज

नॉलेज/अश्व, गज, गरुण नए संसद भवन के 6 द्वारों का अलग-अलग जानवरों के नाम से क्या है कनेक्शन?

September 18, 2023
नॉलेज/क्या है नेशनल ज्यूडिशियल डाटा ग्रिड और आम इंसान को कैसे मिलेगा इसका फायदा?
जनरल नॉलेज

नॉलेज/क्या है नेशनल ज्यूडिशियल डाटा ग्रिड और आम इंसान को कैसे मिलेगा इसका फायदा?

September 16, 2023
नॉलेज/दिख गया जादुई नज़ारा… अंतरिक्ष में 38 साल बाद दिखा आइंस्टीन क्रॉस आखिर है क्या, ये कैसे बनता है
जनरल नॉलेज

नॉलेज/दिख गया जादुई नज़ारा… अंतरिक्ष में 38 साल बाद दिखा आइंस्टीन क्रॉस आखिर है क्या, ये कैसे बनता है

September 16, 2023
नॉलेज/मिल गई दूसरी धरती, यहां महासागर और जीवन भी, NASA को मिले संकेत
जनरल नॉलेज

नॉलेज/मिल गई दूसरी धरती, यहां महासागर और जीवन भी, NASA को मिले संकेत

September 15, 2023
Next Post
G.K.//देश में IIM तो 20 हैं, लेकिन आपके लिए बेस्ट कौन सा है, कैसे चुनें

G.K.//देश में IIM तो 20 हैं, लेकिन आपके लिए बेस्ट कौन सा है, कैसे चुनें

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

December 2023
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
« Oct    
Ias coaching and UPSC coaching

Our Visitor

0 1 1 0 9 3

Recent News

नवरात्रों एवं रामायण के पात्रों का बस्ती के बच्चों को  ऐतिहासिक महत्व बताया

नवरात्रों एवं रामायण के पात्रों का बस्ती के बच्चों को  ऐतिहासिक महत्व बताया

October 5, 2023
शिविर में बताया आत्मरक्षा का महत्व

शिविर में बताया आत्मरक्षा का महत्व

October 5, 2023
मध्यप्रदेश के इस गांव में पानी को तरसते लोग, जान जोखिम में डालकर कुएं में उतर रहीं महिलाएं

मध्यप्रदेश के इस गांव में पानी को तरसते लोग, जान जोखिम में डालकर कुएं में उतर रहीं महिलाएं

October 1, 2023

Most Viewed

Copyright © 2022 lokvikasindia. All rights reserved. | Designed by Website development company - Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Homepages
    • मुखाये समाचार
    • और खबरे
  • uncategorized

Copyright © 2022 lokvikasindia. All rights reserved. | Designed by Website development company - Traffic Tail