Lok Vikas India

  • Home
  • About Us
  • Contact us
  • Privacy Policy
  • Home
  • About Us
  • Contact us
  • Privacy Policy
  • Home
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • पर्यावरण
  • महिलाएं एवं बच्चे
  • कृषि
  • रोजगार
  • सूचना संचार
  • सामाजिक मुद्दे
  • खेलकूद
  • Home
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • पर्यावरण
  • महिलाएं एवं बच्चे
  • कृषि
  • रोजगार
  • सूचना संचार
  • सामाजिक मुद्दे
  • खेलकूद
Home पर्यावरण

ऊर्जा बचत की प्रेरणा देकर 4 हजार करोड़ रूपये की बचत कर सकते हैं : मुख्यमंत्री श्री चौहान

lokvikasindia by lokvikasindia
December 23, 2022
in पर्यावरण
0
ऊर्जा बचत की प्रेरणा देकर 4 हजार करोड़ रूपये की बचत कर सकते हैं : मुख्यमंत्री श्री चौहान

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि ऊर्जा बचत के लिये लोगों को प्रेरित किया जाये तो प्रदेश में प्रति वर्ष 4 हजार करोड़ रूपये की बिजली के अपव्यय को रोका जा सकता है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने यह आहवान आज नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री श्री हरदीप सिंह डंग के निवास पर नवकरणीय ऊर्जा योजनाओं के प्रस्तुतिकरण कार्यक्रम में कही।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने मंत्री श्री डंग की विभागीय योजनाओं के प्रस्तुतिकरण और उनसे संबंधित शंका एवं समाधान के लिये हुए कार्यक्रम की सराहना की। उन्होंने कहा कि सभी मंत्री भी अपने विभागों से संबंधित इस तरह के कार्यक्रम करें। प्रदेश का किसान अन्नदाता बनने के साथ अब ऊर्जा दाता भी बन रहा है। किसानों के लिये कुसुम-‘अ’,’ब’,’स’ योजना आय के साधन बढ़ाएंगे। कार्बन उत्सर्जन में भी कमी आयेगी।

READ ALSO

बढ़ते तापमान को कम करने और जलवायु परिवर्तन से लोगों को जागरूक करना जरूरी : मंत्री श्री सखलेचा

10 KM गहरा गड्ढा खोद रहा चीन, क्या पाताललोक पहुंचने की तैयारी में ड्रैगन, जानिए पूरा प्लान

मंत्री श्री डंग ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में ग्रीन ऊर्जा के क्षेत्र में प्रदेश में बहुत तीव्र गति से काम हो रहा है। प्रदेश में वर्ष 2030 तक 50 प्रतिशत ग्रीन ऊर्जा उत्पादन का लक्ष्य है। देश-विदेश के निवेशक मध्यप्रदेश की ग्रीन ऊर्जा परियोजनाओं में निवेश करने के इच्छुक हैं। विश्व की सबसे बड़ी 600 मेगावाट की ओंकारेश्वर फ्लोटिंग योजना पर काम जारी है। इससे भूमि की बचत होने के साथ, पानी भी भाप बन कर नहीं उड़ेगा।

प्रमुख सचिव ऊर्जा, नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा श्री संजय दुबे ने विभागीय योजनाओं का प्रस्तुतिकरण दिया। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश जल्दी ही देश का पहला ग्रीन अमोनिया उत्पादक राज्य होगा। प्रदेश में साढ़े 5 हजार मेगावाट ग्रीन ऊर्जा का उत्पादन हो रहा है। पिछले 11 सालों में सोलर ऊर्जा में 54 और पवन ऊर्जा में 23 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। इससे एक करोड़ टन कार्बन उत्सर्जन में कमी आई है, जो 17 करोड़ पेड़ के बराबर है। मध्यप्रदेश में छोटी-बड़ी अनेक परियोजनाएँ आ रही हैं। छतरपुर और मुरैना जिले में सोलर, पवन और बैटरी स्टोरेज जैसे नवाचार किये जायेंगे। इनसे नवकरणीय ऊर्जा के अग्रणी राज्यों में शामिल मध्यप्रदेश जल्दी है शीर्ष स्थान पर पहुँचेगा।

Related Posts

बढ़ते तापमान को कम करने और जलवायु परिवर्तन से लोगों को जागरूक करना जरूरी : मंत्री श्री सखलेचा
पर्यावरण

बढ़ते तापमान को कम करने और जलवायु परिवर्तन से लोगों को जागरूक करना जरूरी : मंत्री श्री सखलेचा

August 1, 2023
10 KM गहरा गड्ढा खोद रहा चीन, क्या पाताललोक पहुंचने की तैयारी में ड्रैगन, जानिए पूरा प्लान
पर्यावरण

10 KM गहरा गड्ढा खोद रहा चीन, क्या पाताललोक पहुंचने की तैयारी में ड्रैगन, जानिए पूरा प्लान

July 22, 2023
काम की बात/5 दिन में 3 फीसदी सस्ता हुआ कच्चा तेल, आपके शहर में कितना सस्ता हुआ पेट्रोल और डीजल
पर्यावरण

काम की बात/5 दिन में 3 फीसदी सस्ता हुआ कच्चा तेल, आपके शहर में कितना सस्ता हुआ पेट्रोल और डीजल

July 20, 2023
प्रदेश में सभी बाँध और बड़े जलाशयों पर अधिकारी तैनात रहे
पर्यावरण

प्रदेश में सभी बाँध और बड़े जलाशयों पर अधिकारी तैनात रहे

July 20, 2023
नॉलेज/देश में कैसे होती है मौसम की भविष्यवाणी, सुधार के लिए क्या है जरूरत?
पर्यावरण

नॉलेज/देश में कैसे होती है मौसम की भविष्यवाणी, सुधार के लिए क्या है जरूरत?

July 13, 2023
हेल्थ टिप्स/बारिश के पानी में नहाना हो सकता है खतरनाक, इन बीमारियों का रहता है रिस्क, करें बचाव
पर्यावरण

हेल्थ टिप्स/बारिश के पानी में नहाना हो सकता है खतरनाक, इन बीमारियों का रहता है रिस्क, करें बचाव

July 5, 2023
Next Post
नई उम्मीदों के साथ नए मध्यप्रदेश का निर्माण

नई उम्मीदों के साथ नए मध्यप्रदेश का निर्माण

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

December 2023
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
« Oct    
Ias coaching and UPSC coaching

Our Visitor

0 1 1 0 6 5

Recent News

नवरात्रों एवं रामायण के पात्रों का बस्ती के बच्चों को  ऐतिहासिक महत्व बताया

नवरात्रों एवं रामायण के पात्रों का बस्ती के बच्चों को  ऐतिहासिक महत्व बताया

October 5, 2023
शिविर में बताया आत्मरक्षा का महत्व

शिविर में बताया आत्मरक्षा का महत्व

October 5, 2023
मध्यप्रदेश के इस गांव में पानी को तरसते लोग, जान जोखिम में डालकर कुएं में उतर रहीं महिलाएं

मध्यप्रदेश के इस गांव में पानी को तरसते लोग, जान जोखिम में डालकर कुएं में उतर रहीं महिलाएं

October 1, 2023

Most Viewed

Copyright © 2022 lokvikasindia. All rights reserved. | Designed by Website development company - Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Homepages
    • मुखाये समाचार
    • और खबरे
  • uncategorized

Copyright © 2022 lokvikasindia. All rights reserved. | Designed by Website development company - Traffic Tail