Lok Vikas India

  • Home
  • About Us
  • Contact us
  • Privacy Policy
  • Home
  • About Us
  • Contact us
  • Privacy Policy
  • Home
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • पर्यावरण
  • महिलाएं एवं बच्चे
  • कृषि
  • रोजगार
  • सूचना संचार
  • सामाजिक मुद्दे
  • खेलकूद
  • Home
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • पर्यावरण
  • महिलाएं एवं बच्चे
  • कृषि
  • रोजगार
  • सूचना संचार
  • सामाजिक मुद्दे
  • खेलकूद
Home सामाजिक मुद्दे

प्रदेश के सभी 31 हजार 425 आँगनवाड़ी भवनों में विद्युत संयोजन किये जाने की स्वीकृति

lokvikasindia by lokvikasindia
December 21, 2022
in सामाजिक मुद्दे
0
प्रदेश के सभी 31 हजार 425 आँगनवाड़ी भवनों में विद्युत संयोजन किये जाने की स्वीकृति

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में आज मंत्रालय में हुई मंत्रि-परिषद की बैठक में वित्तीय वर्ष 2022-23 से वित्तीय वर्ष 2024-25 तक प्रदेश के सभी आँगनवाड़ी केन्द्रों में विभागीय निर्मित, निर्माणाधीन एवं भविष्य में निर्मित होने वाले 31 हजार 425 भवनों में विद्युत व्यवस्था के लिये विद्युत संयोजन किये जाने की स्वीकृति प्रदान की गई। यह कार्य शत-प्रतिशत राज्य मद से किया जायेगा। वर्तमान वित्तीय वर्ष से वित्तीय वर्ष 2024-25 तक तीन चरणों में विद्युत संयोजन का कार्य होगा। पहले वर्ष में 14 हजार 214, दूसरे वर्ष में 10 हजार 907 और तीसरे वर्ष में 6 हजार 304 आँगनवाड़ी भवन में विद्युत संयोजन किया जायेगा। इसके क्रियान्वयन के लिये वर्ष 2022-23 से लेकर वर्ष 2024-25 तक 79 करोड़ 7 लाख रूपये के बजट की स्वीकृति प्रदान की गई है।

मंत्रि-परिषद द्वारा गांधी चिकित्सा महाविद्यालय भोपाल के अंतर्गत निर्माणाधीन 2 हजार बिस्तरीय अस्पताल के लिए पुनरीक्षित स्वीकृति राशि 479 करोड़ 27 लाख रूपये के स्थान पर 507 करोड़ 12 लाख रूपये की पुनरीक्षित प्रशासकीय स्वीकृति दी गई।

READ ALSO

नवरात्रों एवं रामायण के पात्रों का बस्ती के बच्चों को  ऐतिहासिक महत्व बताया

शिविर में बताया आत्मरक्षा का महत्व

संशोधन विधेयक

मंत्रि-परिषद द्वारा मध्यप्रदेश सहकारी सोसाइटी (संशोधन) विधेयक, 2022 का अनुसमर्थन किया गया और विधेयक को विधानसभा में प्रस्तुत करने के लिये सहकारिता विभाग को अधिकृत किया। मंत्रि-परिषद द्वारा प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों के सुचारू संचालन के लिये केन्द्रीय सोसायटी में प्रशासक की सहायता के लिये 5 व्यक्तियों की समिति गठित किये जाने के प्रावधान का अनुसमर्थन किया गया।

मंत्रि-परिषद द्वारा मध्यप्रदेश पेयजल परिरक्षण (संशोधन) विधेयक, 2022 का अनुमोदन और विधेयक को विधानसभा में पुरःस्थापित कर पारित कराने के लिये लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग को अधिकृत करने का अनुसमर्थन किया।

संपत्ति का निर्वर्तन

मंत्रि-परिषद ने ग्वालियर के ग्राम डबरा में राजस्व विभाग की सर्वे क्र.- 999 वार्ड नं.- 23, स्थित भूमि परिसम्पत्ति के निर्वर्तन के लिये H-1 निविदाकार की उच्चतम निविदा राशि 1 करोड़ 54 लाख 87 हजार रूपये की संस्तुति करते हुए उसे विक्रय करने एवं H-1 निविदाकार द्वारा निविदा राशि का 100 प्रतिशत जमा करने के बाद अनुबंध/रजिस्ट्री की कार्यवाही जिला कलेक्टर द्वारा किये जाने का निर्णय लिया।

मंत्रि-परिषद ने देवास में सहकारिता विभाग की वार्ड नं-25, मध्यप्रदेश तिलहन संघ का हाउस नं. एच.आई.जी-34 स्थित भूमि एवं भवन परिसम्पत्ति जिसका नजूल भूमि सर्वे नं. 440/1 कुल रकबा 10,190 वर्गमीटर में से 226.97 वर्गमीटर है, के निर्वर्तन के लिये H-1 निविदाकार की उच्चतम निविदा राशि 1 करोड़ 36 लाख रूपये की संस्तुति करते हुए एवं H-1 निविदाकार द्वारा निविदा बोली मूल्य का 100 प्रतिशत जमा करने के बाद म.प्र. राज्य तिलहन उत्पादक सहकारी संघ के परिसमापक संयुक्त आयुक्त, सहकारिता द्वारा वर्तमान लीज़ अवधि 31 मई, 2046 तक परिसम्पत्ति के विक्रय पंजीकृत अनुबंध का संपादन तथा मध्यप्रदेश राज्य तिलहन उत्पादक सहकारी संघ द्वारा H-1 निविदाकार के पक्ष में लीज़ अन्तरण एवं उसके अनुक्रम में देवास विकास प्राधिकरण द्वारा अभिलेखों में अद्यतन कराए जाने का निर्णय लिया।

मंत्रि-परिषद ने ग्वालियर में खाद्य नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता संरक्षण विभाग की T4, T5 वेयरहाउस, पड़ाव चौराहा स्थित भूमि एवं भवन परिसम्पत्ति जिसका खसरा क्रमांक- 304 कुल रकबा 2011.94 वर्गमीटर है, के निर्वर्तन के लिये H-1 निविदाकार की उच्चतम निविदा राशि 12 करोड़ 34 लाख 50 हजार रूपये की संस्तुति करते हुए उसे विक्रय करने और H-1 निविदाकार द्वारा निविदा राशि का 100 प्रतिशत जमा करने के उपरांत अनुबंध / रजिस्ट्री की कार्यवाही जिला कलेक्टर द्वारा किये जाने का निर्णय लिया।

डिप्टी कलेक्टर के सांख्येत्तर पदों का सृजन

मंत्रि-परिषद द्वारा तहसीलदार / अधीक्षक, भू-अभिलेख से डिप्टी कलेक्टर पद पर पदोन्नति के लिये आवश्यकतानुसार सांख्येत्तर पद सृजित किये जाने का निर्णय लिया गया।

Related Posts

नवरात्रों एवं रामायण के पात्रों का बस्ती के बच्चों को  ऐतिहासिक महत्व बताया
सामाजिक मुद्दे

नवरात्रों एवं रामायण के पात्रों का बस्ती के बच्चों को  ऐतिहासिक महत्व बताया

October 5, 2023
शिविर में बताया आत्मरक्षा का महत्व
सामाजिक मुद्दे

शिविर में बताया आत्मरक्षा का महत्व

October 5, 2023
मध्यप्रदेश के इस गांव में पानी को तरसते लोग, जान जोखिम में डालकर कुएं में उतर रहीं महिलाएं
सामाजिक मुद्दे

मध्यप्रदेश के इस गांव में पानी को तरसते लोग, जान जोखिम में डालकर कुएं में उतर रहीं महिलाएं

October 1, 2023
स्व आत्म निर्भरता संज्ञान शिविर में स्वयं कमाने का विचार बना
सामाजिक मुद्दे

स्व आत्म निर्भरता संज्ञान शिविर में स्वयं कमाने का विचार बना

October 1, 2023
सामाजिक मुद्दा//“जी तोड़ मेहनत करती हैं महिलाएँ लेकिन आर्थिक रूप से सक्षम नहीं हैं “
सामाजिक मुद्दे

सामाजिक मुद्दा//“जी तोड़ मेहनत करती हैं महिलाएँ लेकिन आर्थिक रूप से सक्षम नहीं हैं “

September 30, 2023
डेढ़ दशक में जन-सहयोग से विकसित राज्य के रूप में उभरा मध्यप्रदेश
सामाजिक मुद्दे

डेढ़ दशक में जन-सहयोग से विकसित राज्य के रूप में उभरा मध्यप्रदेश

September 12, 2023
Next Post
0 लाख तेंदूपत्ता संग्राहकों को पूर्व सरकार द्वारा बंद की गई सुविधाएँ फिर से मिलेंगी

0 लाख तेंदूपत्ता संग्राहकों को पूर्व सरकार द्वारा बंद की गई सुविधाएँ फिर से मिलेंगी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

December 2023
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
« Oct    
Ias coaching and UPSC coaching

Our Visitor

0 1 1 0 9 3

Recent News

नवरात्रों एवं रामायण के पात्रों का बस्ती के बच्चों को  ऐतिहासिक महत्व बताया

नवरात्रों एवं रामायण के पात्रों का बस्ती के बच्चों को  ऐतिहासिक महत्व बताया

October 5, 2023
शिविर में बताया आत्मरक्षा का महत्व

शिविर में बताया आत्मरक्षा का महत्व

October 5, 2023
मध्यप्रदेश के इस गांव में पानी को तरसते लोग, जान जोखिम में डालकर कुएं में उतर रहीं महिलाएं

मध्यप्रदेश के इस गांव में पानी को तरसते लोग, जान जोखिम में डालकर कुएं में उतर रहीं महिलाएं

October 1, 2023

Most Viewed

Copyright © 2022 lokvikasindia. All rights reserved. | Designed by Website development company - Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Homepages
    • मुखाये समाचार
    • और खबरे
  • uncategorized

Copyright © 2022 lokvikasindia. All rights reserved. | Designed by Website development company - Traffic Tail