Lok Vikas India

  • Home
  • About Us
  • Contact us
  • Privacy Policy
  • Home
  • About Us
  • Contact us
  • Privacy Policy
  • Home
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • पर्यावरण
  • महिलाएं एवं बच्चे
  • कृषि
  • रोजगार
  • सूचना संचार
  • सामाजिक मुद्दे
  • खेलकूद
  • Home
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • पर्यावरण
  • महिलाएं एवं बच्चे
  • कृषि
  • रोजगार
  • सूचना संचार
  • सामाजिक मुद्दे
  • खेलकूद
Home महिलाएं एवं बच्चे

‘आदर्श माता-पिता’ की पीढ़ी से युवाओं का संघर्ष

lokvikasindia by lokvikasindia
October 15, 2022
in महिलाएं एवं बच्चे
0
‘आदर्श माता-पिता’ की पीढ़ी से युवाओं का संघर्ष

सुचिता चौरसिया

आज की पीढ़ी में अपने माता-पिता की पीढ़ी के प्रति एक आक्रोश होना सामान्य बात है और जायज़ भी। गुस्सा माता-पिता के प्रति नहीं बल्कि उनकी पीढ़ी की रूढ़िवादी सोच के खिलाफ होता है। कभी-कभार उनकी सोच में द्वंद भी हो सकता है जिनका पता उन्हें खुद नहीं होता है। मिसाल के तौर पर जो पिता अपनी बेटी को उच्च शिक्षा पाने के लिए प्रेरित करता है, वही पिता बेटी को मेहमानों के आने पर ‘ढंग से’ पेश आने की हिदायत भी देता है। जो मां अपने बच्चों को सबसे कुशल व्यवहार रखना सिखाती है, वही मां उन्हें अन्य जाति के बच्चों के साथ टिफिन न शेयर करने को भी कहती है। 

READ ALSO

MP: महिलाओं को दी गई ग्राम पंचायतों की बड़ी जिम्मेदारी, अब बदलेगी गांवों की तस्वीर

MP News: दूसरी महिलाओं के लिए प्रेरणा बनी छोटे से गांव की ये महिला किसान

भारतीय घरों में हर वक़्त बड़ों का आदर करना सिखाया जाता है। कोई छोटी-बड़ी बात कितनी ही प्रोब्लेमैटिक क्यों न हो, “बड़े कह रहे हैं तो सही ही होगी” ऐसा माना जाता है। “तुम चुप रहो”, “बड़ों के बीच छोटे बात नहीं करते”, “अभी तुमने दुनिया नहीं देखी, तुम्हें समझ नहीं है,” “ज़्यादा पढ़ लिया”,  ये सब अक्सर सुनने को मिलता है। ज़्यादा बात बढ़ी तो हमें ‘झगड़ालू’ या ‘बदतमीज़’ भी करार दे दिया जाता है। अफसोस कि हमारा उनकी बात से असहमत होने को उनकी अवहेलना करना मान लिया जाता है।

एक स्वस्थ रिश्ते के लिए ज़रूरी है कि दो लागों के विचारों में समानता हो। एक विषय पर समान राय रखने से दो लोगों में बेहतर समझ विकसित होती है। समान राय न भी हो तो एक दूसरे के विचारों का आदर करने और अपने विचार न थोपने से भी रिश्तों में सम्मान बना रहता है। अक्सर भारतीय परिवारों में एक दूसरे के अलग विचारों के लिए यह सम्मान कम पाया जाता है। यही रिश्तों में दरार और लड़ाई-झगड़े का कारण बन जाता है। आज की पीढ़ी को अपने राजनैतिक और सामाजिक को अपने माता-पिता के सामने रखने में हिचकिचाहट होती है।

आज की पीढ़ी को अपने राजनीतिक और सामाजिक विचारों को अपने माता-पिता के सामने रखने में हिचकिचाहट होती है। डर लगता है कि अगर वे नहीं समझ पाए तो? वे मुझे नहीं स्वीकार पाए तो और ऐसा भी नहीं है कि हम चुप बैठ जाएं! तो करें क्या आखिर? वाकई बदलाव घर से ही शुरू होता है। मसलन घर में किसी की शादी हो और बात लड़की के रंग को लेकर हो, तो घर पर ही रंगभेद और नारीवाद पर विचार-विमर्श होना तो ज़रूरी है, पर कैसे?

जिस समाज में हम पल-बढ़ रहे हैं वह हमारे माता-पिता के समाज से काफी अलग है। एक शोध के अनुसार, साल 1972 में सिर्फ 52 फ़ीसद अमेरिकी एक गे व्यक्ति द्वारा पढ़ाए जाने से राज़ी थे। वहीं, साल 2012 में 85 फ़ीसद लोग गे व्यक्ति द्वारा पढ़ाए जाने के लिए तैयार थे। आज हमारे पास हर जानकारी तुरंत पाने के साधन हैं। जब मन किया ट्रान्स राइट्स की जानकारी प्राप्त कर ली। उस पर वीडियो देख लिया। अपने दोस्तों से बात कर ली। डिप्रेसिव फील हुआ तो सोशल मीडिया पर ‘rant’ कर लिया या मीम शेयर कर लिया। यकीनन हमारे माता-पिता के पास भी इंटरनेट की सुविधा है लेकिन काफी सीमित है। फर्क सिर्फ इंटरनेट के इस्तेमाल में नहीं बल्कि हमारी बुनियादी विचारधारा में भी है। अभी हम उस दौर में हैं जहां इंटरनेट हमारी विचारधारा को प्रभावित कर सकता है और कर ही रहा है। वहीं, हमारे माता-पिता के विचार पुरानी रूढ़िवादी समाज के हिसाब से ढल चुके हैं। अब इंटरनेट से मिली जानकारी में उन्हें कम विश्वास होता है। वे एक सांचे में ढल चुके हैं और उससे निकलना नहीं चाहते।

ज़रूरी है कि हम अपने माता-पिता से एक स्वस्थ संवाद बनाए रखें और उन्हें धीरे-धीरे अपने विचारों और उसके कारण के बारे में बताएं। हमारे आस-पास होनेवाली कुरीतियों पर उनकी भी राय जानें और उस पर विचार-विमर्श करें। अपनी राय भी साझा करें। महिलाओं पर होते हुए शोषण, दहेज-प्रथा, दलित समुदाय के अधिकार, इन सब विषयों से बात शुरू की जानी चाहिए।

यह समझना चाहिए कि हमारे और हमारे माता-पिता के विचार अलग ज़रूर हो सकते हैं पर उन पर इस बात के लिए गुस्सा करने से कोई फायदा नहीं। दिक़्क़त तो उतनी ही रहेगी। बेहतर होगा अगर हम उन्हें समझाएं की उनका मानना क्यों गलत है, वह भी संवाद के ज़रिये। बातों की ‘टोन’ काफी मायने रखती है। ऐसे है धीरे-धीरे समझते-समझाते बात करते-करते हम एक बेहतर और समावेशी समाज की और अग्रसर हो सकते हैं। बदलाव एक दिन में नहीं आएगा पर एक बेहतर बदलाव की ओर बढ़ना अब बेहद ज़रूरी है। 

Related Posts

MP: महिलाओं को दी गई ग्राम पंचायतों की बड़ी जिम्मेदारी, अब बदलेगी गांवों की तस्वीर
महिलाएं एवं बच्चे

MP: महिलाओं को दी गई ग्राम पंचायतों की बड़ी जिम्मेदारी, अब बदलेगी गांवों की तस्वीर

September 18, 2023
MP News: दूसरी महिलाओं के लिए प्रेरणा बनी छोटे से गांव की ये महिला किसान
महिलाएं एवं बच्चे

MP News: दूसरी महिलाओं के लिए प्रेरणा बनी छोटे से गांव की ये महिला किसान

September 18, 2023
मध्यप्रदेश में आँगनवाड़ी में पोषण-मटके की ‘टिम्बक टू’
महिलाएं एवं बच्चे

मध्यप्रदेश में आँगनवाड़ी में पोषण-मटके की ‘टिम्बक टू’

September 16, 2023
Ladli Bahna Yojana: मिल गई बड़ी खुशखबरी, अब इनके खाते में भी हर महीने पैसे भेजेगी सरकार; जानें कैसे
महिलाएं एवं बच्चे

लाड़ली बहनों को मिलेगा 450 रुपए में गैस सिलेंडर

September 15, 2023
लाड़ली बहना योजना से महिलाओं के जीवन में आया बदलाव : मुख्यमंत्री श्री चौहान
महिलाएं एवं बच्चे

लाड़ली बहना योजना से महिलाओं के जीवन में आया बदलाव : मुख्यमंत्री श्री चौहान

September 15, 2023
राज्य ग्रामीण आजाविका मिशन से महिलाएँ पारिवारिक और ग्रामीण स्वावलंबन का जरिया बन रही हैं
महिलाएं एवं बच्चे

राज्य ग्रामीण आजाविका मिशन से महिलाएँ पारिवारिक और ग्रामीण स्वावलंबन का जरिया बन रही हैं

September 14, 2023
Next Post
क्यों ख़ास है इन ग्रामीण युवा महिलाओं का खेल?

क्यों ख़ास है इन ग्रामीण युवा महिलाओं का खेल?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

December 2023
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
« Oct    
Ias coaching and UPSC coaching

Our Visitor

0 1 1 1 1 5

Recent News

नवरात्रों एवं रामायण के पात्रों का बस्ती के बच्चों को  ऐतिहासिक महत्व बताया

नवरात्रों एवं रामायण के पात्रों का बस्ती के बच्चों को  ऐतिहासिक महत्व बताया

October 5, 2023
शिविर में बताया आत्मरक्षा का महत्व

शिविर में बताया आत्मरक्षा का महत्व

October 5, 2023
मध्यप्रदेश के इस गांव में पानी को तरसते लोग, जान जोखिम में डालकर कुएं में उतर रहीं महिलाएं

मध्यप्रदेश के इस गांव में पानी को तरसते लोग, जान जोखिम में डालकर कुएं में उतर रहीं महिलाएं

October 1, 2023

Most Viewed

Copyright © 2022 lokvikasindia. All rights reserved. | Designed by Website development company - Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Homepages
    • मुखाये समाचार
    • और खबरे
  • uncategorized

Copyright © 2022 lokvikasindia. All rights reserved. | Designed by Website development company - Traffic Tail