Lok Vikas India

  • Home
  • About Us
  • Contact us
  • Privacy Policy
  • Home
  • About Us
  • Contact us
  • Privacy Policy
  • Home
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • पर्यावरण
  • महिलाएं एवं बच्चे
  • कृषि
  • रोजगार
  • सूचना संचार
  • सामाजिक मुद्दे
  • खेलकूद
  • Home
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • पर्यावरण
  • महिलाएं एवं बच्चे
  • कृषि
  • रोजगार
  • सूचना संचार
  • सामाजिक मुद्दे
  • खेलकूद
Home महिलाएं एवं बच्चे

पढ़ाई के लिए नहीं थे पैसे-कोविड में बहन-मां को खोया: सोशल एक्टिविस्ट बन संवारी कई जिंदगी

lokvikasindia by lokvikasindia
September 20, 2022
in महिलाएं एवं बच्चे
0
पढ़ाई के लिए नहीं थे पैसे-कोविड में बहन-मां को खोया: सोशल एक्टिविस्ट बन संवारी कई जिंदगी

जब विपत्ति आती है तो चारों तरफ से आती है। कोई उसमें फंसकर रह जाता है तो कोई निखरकर आता है। जो इन हालातों में तपकर बाहर निकलता है, कहानी उसकी बनती है। ऐसी ही कहानी है…बिहार की एक छोटे से गांव की लड़की की।

READ ALSO

MP: महिलाओं को दी गई ग्राम पंचायतों की बड़ी जिम्मेदारी, अब बदलेगी गांवों की तस्वीर

MP News: दूसरी महिलाओं के लिए प्रेरणा बनी छोटे से गांव की ये महिला किसान

21 साल की उम्र में ही उसने दुखों का पहाड़ देखा। लेकिन हालात से भागी नहीं। गिरी, लड़ी, संभली और फिर सफलता का स्वाद भी चखा। सोशल एक्टिविस्ट, डॉक्यूमेंट्री डायरेक्टर, सिनेमैटोग्राफर यानी मल्टी टैलेंटेट प्रियस्वरा भारती की अपनी पहचान बनाने की कहानी उनके ही लफ्जों में।

पापा के एक्सीडेंट ने गांव से शहर पहुंचाया

मैं बिहार के गोपालगंज जिले से हूं। घर में मां-पापा के अलावा हम चार भाई-बहन थे। लेकिन अब सिर्फ तीन हैं। मेरे मम्मी-पापा दोनों ही प्राइवेट टीचर थे। जब मैं 9 साल की थी तो एक दिन पापा का एक्सीडेंट हो गया। और उसके बाद हमारी दुनिया बदल सी गई। गांव में हम सारे भाई-बहन सरकारी स्कूल में पढ़ते थे, पर पापा की एक्सीडेंट की वजह से सब ठप्प हो गया। शुरुआत के छह महीने मां पापा के साथ इलाज के लिए पटना में रहीं, लेकिन वो इतना लंबा चला कि हम सब पटना चल गए। फिर तीन साल पीएमसीएच के कॉटेज में बिना पढ़ाई के बिताया। हम सबकी पढ़ाई छूट चुकी थी। पापा दोबारा काम करने की स्थिति में कभी नहीं आए। अस्पताल का खर्च, हमारी पढ़ाई…पटना में जिंदगी बहुत मुश्किल हो गई। कॉटेज से निकलने के बाद हमने जैसे-तैसे एक रूम लिया, जहां हम सब भाई-बहन पापा के साथ रहते। और खर्च के लिए मां गांव जाकर काम करती थीं।

किलकारी से जुड़ना किस्मत बदलने जैसा था

मैं अपनी भाई-बहन की तुलना में काफी एक्टिव रही हूं। साल 2014 से मैंने घर चलाने के लिए होम ट्यूशन लेना शुरू कर दिया। मैं इतना काम लेती थी कि घर का राशन खरीद सकूं। इस वजह से घरवालों का भरोसा भी मुझे पर बना। बाहर के किसी भी काम के लिए मुझे भरोसेमंद माना जाता था। फाइनेंशियल क्राइसिस की वजह से हमारी पढ़ाई कायदे से नहीं हुई। हमारा एडमिशन होता फिर एक साल बाद या छह महीने बाद स्कूल छोड़ना पड़ता। ये चलते रहते था। इसी दौरान मैं किलकारी संस्था से जुड़ी। यहां हर तरीके की एक्सट्रा एक्टिविटी होती थी। इससे जुड़ने के बाद मेरी रुचि साइंस प्रोजेक्ट की तरफ बढ़ी। साल 2013 में किलकारी, यूनिसेफ बिहार की तरफ से बाल नीति के लिए 20 बच्चों को चुना गया। उन बच्चों में मैं भी थी। ये मेरी लाइफ का पहला एक्सपोजर था। पहली बार मेरी समझ सोशल इशू को लेकर बनी।

बच्चों को उनका अधिकार पता हो इसलिए बनाई संंस्था

किलकारी और यूनिसेफ के साथ काम करके मेरी समझ चाइल्ड राइट्स को लेकर बनी। साल 2018 में मैंने ‘बिहार यूथ फॉर चाइल्ड राइट्स’ संस्था की शुरुआत की। इसके जरिए मैं और मेरी टीम बिहार के हर जिले में जाकर बाल विवाह, वुमन हेल्थ, सेक्शुअल एंड रिप्रोडक्टिव हेल्थ, जेंडर इक्वालिटी पर लोगों को शिक्षित करते हैं। इसके अलावा हमारी टीम यूनिसेफ बिहार के लिए वॉलंटियर भी करती है। हालांकि इस काम में भी काफी चुनौतियों का सामना करना पड़ा। एक तो उम्र छोटी, ऊपर से जिस मुद्दे पर मैं काम करती हूं वो लोगों की नजर में टैबू है। ऐसे में वर्कशॉप के लिए लोगों को समझाना बहुत मुश्किल हो जाता है। फिलहाल में यूनिसेफ के एडवाइजरी बोर्ड- युवा यंग पीपल एक्शन टीम का हिस्सा हूं।

कोरोना की पहली लहर के दौरान छोटी बहन को खो दिया

मेरी छोटी बहन पढ़ाई में काफी अच्छी थी। बहुत कम उम्र में ही उसने लिखा शुरु कर दिया था। जो कि अलग-अलग जगहों पर छपते रहे। उसे लिखने के लिए राष्ट्रपति से ‘बालश्री’ सम्मान मिल चुका था। कोरोना की पहली लहर के दौरान वो अचानक बीमार हुई। कोविड की वजह से नॉर्मल पेशेंट को अस्पताल वाले एडमिट नहीं कर रहे थे। हमें पता भी नहीं चला कब कैसे क्या हुआ। चीजें जब तक समझ में आती, समय हाथ से निकल चुका था। महज 13 साल की उम्र में ही हमने उसे खो दिया।

बहन की मौत ने मां को भी हमसे छीन लिया

मेरी छोटी बहन मां की लाड़ली थी। बहन की मौत ने पूरे परिवार को हिला दिया था लेकिन मां के लिए ज्यादा मुश्किल रहा। वो सदमा झेल नहीं पाईं। एक साल के अंदर ही उनकी भी मौत हो गई। मां के साथ जब ऐसा हुआ, उस वक्त मेरा चयन गोवा में आयोजित इंटरनेशनल साइंस फिल्म फेस्टिवल के लिए हुआ था। मैं रास्ते में थीं, जब पता चला कि मां का ब्रेन हैमरेज हो गया है और वो नहीं रहीं।

FTI फिल्म मेकिंग वर्कशॉप से डायेरक्शन में बढ़ी दिलचस्पी

फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट (FTI) ने किलकारी के साथ मिलकर बिहार में 10 दिन का वर्कशॉप कराया। ये वर्कशॉप फ्री में था और मैं उसका हिस्सा रही। यहां से मेरी दिलचस्पी फिल्म मेकिंग और सिनेमेटोग्राफी की तरफ बढ़ी। फिर मैंने साल 2018 में नेशनल साइंस फिल्म फेस्टिवल के लिए अपनी छोटी बहन प्रियंतारा के साथ मिलकर ‘जेलोटलॉजी’ डॉक्यूमेंट्री बनाई। हंसी और ह्यूमर के पीछे क्या साइंस काम करता है, इसे हमने दिखाया। इस फिल्म को 9वें नेशनल साइंस फिल्म फेस्टिवल में स्पेशल जूरी अवॉर्ड मिला। फिर 2019 में जब पूरा पटना बाढ़ के पानी में डूबा था। मैं भी अपने घर में फंसी हुई थी। मैंने उस पूरे माजरे को फोन से रिकॉर्ड किया और उसपर डॉक्यूमेंट्री बनाई। डॉक्यूमेंट्री का नाम था ‘द अननॉन सिटी, माई ओन सिटी फ्लडेड‘। इसे भी कला और फिल्म फेस्टिवल में स्पेशल जूरी अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। 2018 के बाद से मैं लगातार नेशनल साइंस फिल्म फेस्टिवल के लिए डॉक्यूमेंट्री बना रही हूं। मेरी डॉक्यूमेंट्री फिल्म नेशनल और इंटरनेशनल दोनों ही फिल्म फेस्टिवल में 2018-19 से लगातार नॉमिनेशन मिल रहा है।

——————–

Related Posts

MP: महिलाओं को दी गई ग्राम पंचायतों की बड़ी जिम्मेदारी, अब बदलेगी गांवों की तस्वीर
महिलाएं एवं बच्चे

MP: महिलाओं को दी गई ग्राम पंचायतों की बड़ी जिम्मेदारी, अब बदलेगी गांवों की तस्वीर

September 18, 2023
MP News: दूसरी महिलाओं के लिए प्रेरणा बनी छोटे से गांव की ये महिला किसान
महिलाएं एवं बच्चे

MP News: दूसरी महिलाओं के लिए प्रेरणा बनी छोटे से गांव की ये महिला किसान

September 18, 2023
मध्यप्रदेश में आँगनवाड़ी में पोषण-मटके की ‘टिम्बक टू’
महिलाएं एवं बच्चे

मध्यप्रदेश में आँगनवाड़ी में पोषण-मटके की ‘टिम्बक टू’

September 16, 2023
Ladli Bahna Yojana: मिल गई बड़ी खुशखबरी, अब इनके खाते में भी हर महीने पैसे भेजेगी सरकार; जानें कैसे
महिलाएं एवं बच्चे

लाड़ली बहनों को मिलेगा 450 रुपए में गैस सिलेंडर

September 15, 2023
लाड़ली बहना योजना से महिलाओं के जीवन में आया बदलाव : मुख्यमंत्री श्री चौहान
महिलाएं एवं बच्चे

लाड़ली बहना योजना से महिलाओं के जीवन में आया बदलाव : मुख्यमंत्री श्री चौहान

September 15, 2023
राज्य ग्रामीण आजाविका मिशन से महिलाएँ पारिवारिक और ग्रामीण स्वावलंबन का जरिया बन रही हैं
महिलाएं एवं बच्चे

राज्य ग्रामीण आजाविका मिशन से महिलाएँ पारिवारिक और ग्रामीण स्वावलंबन का जरिया बन रही हैं

September 14, 2023
Next Post
कार्बन डाइऑक्साइड उत्सर्जन कम करने के लिए पुराने इस्तेमाल किए कपड़ों को बेचने का आया आइडिया

कार्बन डाइऑक्साइड उत्सर्जन कम करने के लिए पुराने इस्तेमाल किए कपड़ों को बेचने का आया आइडिया

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

December 2023
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
« Oct    
Ias coaching and UPSC coaching

Our Visitor

0 1 1 1 1 5

Recent News

नवरात्रों एवं रामायण के पात्रों का बस्ती के बच्चों को  ऐतिहासिक महत्व बताया

नवरात्रों एवं रामायण के पात्रों का बस्ती के बच्चों को  ऐतिहासिक महत्व बताया

October 5, 2023
शिविर में बताया आत्मरक्षा का महत्व

शिविर में बताया आत्मरक्षा का महत्व

October 5, 2023
मध्यप्रदेश के इस गांव में पानी को तरसते लोग, जान जोखिम में डालकर कुएं में उतर रहीं महिलाएं

मध्यप्रदेश के इस गांव में पानी को तरसते लोग, जान जोखिम में डालकर कुएं में उतर रहीं महिलाएं

October 1, 2023

Most Viewed

Copyright © 2022 lokvikasindia. All rights reserved. | Designed by Website development company - Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Homepages
    • मुखाये समाचार
    • और खबरे
  • uncategorized

Copyright © 2022 lokvikasindia. All rights reserved. | Designed by Website development company - Traffic Tail