Lok Vikas India

  • Home
  • About Us
  • Contact us
  • Privacy Policy
  • Home
  • About Us
  • Contact us
  • Privacy Policy
  • Home
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • पर्यावरण
  • महिलाएं एवं बच्चे
  • कृषि
  • रोजगार
  • सूचना संचार
  • सामाजिक मुद्दे
  • खेलकूद
  • Home
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • पर्यावरण
  • महिलाएं एवं बच्चे
  • कृषि
  • रोजगार
  • सूचना संचार
  • सामाजिक मुद्दे
  • खेलकूद
Home पर्यावरण

ब्यूटी इंडस्ट्री की ग्रोथ से बढ़ रहा है धरती पर प्लास्टिक का बोझ

lokvikasindia by lokvikasindia
September 15, 2022
in पर्यावरण
0
ब्यूटी इंडस्ट्री की ग्रोथ से बढ़ रहा है धरती पर प्लास्टिक का बोझ

सेल्फ केयर के नाम पर इस्तेमाल होने वाले ब्यूटी प्रॉडक्ट्स अक्सर ये दावे करते नज़र आते हैं कि इनके इस्तेमाल करने से रंगत निखर जाती है, बाल चमकीले हो जाते हैं और परफ्यूम से पूरा माहौल खुशनुमा हो जाता है। यही वजह है कि सुंदरता और केयर के नाम पर इन प्रॉडक्ट्स का वैश्विक स्तर पर एक बड़ा बाजार है। इसकी वजह से आम से लेकर ख़ास व्यक्ति के घर में इनकी रंगीन ट्यूब्स, बोतलें, पाउच लाइन से लगे दिख जाएंगे। प्लास्टिक से बनी ब्यूटी प्रोडक्ट्स की खाली होती बोतल के बाद कहानी में दूसरा मोड़ आता है। 

इंसान की सुंदरता और स्वच्छता को बढ़ाने का दावा करने वाले प्रॉडक्ट्स की खाली बोतलें, पाउच आदि प्रकृति की सुंदरता और स्वच्छता दोंनो को बर्बाद करने का काम करते हैं। तेजी से बढ़ती ब्यूटी इंडस्ट्री और उससे पैदा होता कचरा आज एक बड़ी समस्या बन गया है। एक आंकलन के अनुसार हर साल ग्लोबल कॉस्मैटिक इंडस्ट्री से 120 बिलियन यूनिट पैकजिंग प्रोडक्ट्स का उत्पादन होता है जिनमें से ज्यादातर को रिसाइकल नहीं किया जा सकता है। वैज्ञानिकों के अनुसार साल 2050 तक 12 बिलियन मैट्रिक टन प्लास्टिक कचरा धरती पर होगा। 

READ ALSO

बढ़ते तापमान को कम करने और जलवायु परिवर्तन से लोगों को जागरूक करना जरूरी : मंत्री श्री सखलेचा

10 KM गहरा गड्ढा खोद रहा चीन, क्या पाताललोक पहुंचने की तैयारी में ड्रैगन, जानिए पूरा प्लान

साल 1960 से बड़े स्तर पर प्लास्टिक का उत्पादन शुरू हुआ था। पूरी दुनिया में इस्तेमाल होनेवाले प्लास्टिक का केवल 9 फीसदी ही रिसाइकल हो पाता है। प्लास्टिक पैकेजिंग के टुकड़े लैडफिल में छोड़ दिए जाते हैं। उनके माइक्रोप्लास्टिक के टुकड़े समुद्र में समा जाते हैं। साल 2018 में अकेले अमेरिका ने ब्यूटी प्रोडक्ट्स से 7.9 बिलियन कठोर कचरा पैदा किया था।

दुनियाभर में ब्यूटी इंडस्ट्री की ग्रोथ लगातार बढ़ रही है जो पर्यावरण के लिए एक खतरनाक स्थिति बना रही है। साल 2020 में ग्लोबल कॉस्मेटिक मार्केट 341.1 बिलियन यूएस डॉलर आंकी गई थी जिसके साल 2030 तक 560.50 बिलियन यूएस डॉलर तक बढ़ने की उम्मीद है। कॉस्मेटिक बाजार का यह इजाफा सीधा-सीधा प्लास्टिक प्रदूषण को बढ़ाने का काम करेगा। मौजूदा प्लास्टिक का 22-43 फीसदी कचरा लैंडफिल में खत्म किया जाता है और 10-20 मिलियन टन कचरा हर साल समुद्र में फेंक दिया जाता है।

प्लास्टिक का कचरा क्यों है बड़ी समस्या

प्लास्टिक, पर्यावरण प्रदूषण का एक बड़ा कारक है। सिंगल यूज़ प्लास्टिक केवल एक बार इस्तेमाल होनेवाले प्लास्टिक को प्रदूषण का प्राइमरी सोर्स माना जाता है। एक उपभोक्ता के तौर पर हर साल हम आधा मिलियन के करीब प्लास्टिक का इस्तेमाल कर लेते हैं। इसका एक बड़ा हिस्सा कचरे के तौर पर धरती पर छोड़ दिया जाता है। केवल अमेरिका ही हर साल 30 मिलियन टन प्लास्टिक कचरा पैदा करता है। साल 2010 में हुए एक अध्ययन के मुताबिक यूके में प्रतिदिन एक आदमी औसत 0.22 किलो प्लास्टिक से जुड़ा कचरा पैदा करता है। 

सेल्फ केयर प्रॉडक्ट्स में मौजूद है माइक्रो प्लास्टिक

प्लास्टिक के कचरे में केवल प्रॉडक्ट्स की खाली बोतल और पाउच ही नहीं बल्कि माइक्रो प्लास्टिक यानी पांच मिलीमीटर के छोटे-छोटे कण भी शामिल होते हैं। ये कॉसमेटिक, क्लीनिंग प्रॉडक्ट्स, पर्सनल केयर प्रॉडक्ट्स जैसे टूथपेस्ट और साबुन में इस्तेमाल होते हैं। तमाम तकनीक के बावजूद वाटर फिल्टर सिस्टम इस तरह से डिजाइन नहीं किया गया है जो माइक्रोप्लास्टिक के टुकड़ों को छान सकें। पानी में घुले ये कण समुद्र को प्रदूषित करते है। ये मछली, पक्षियों और समुद्री जानवरों तक पहुंच जाते हैं और उन्हें नुकसान पहुंचाते हैं। उसके बाद फूड चेन के ज़रिये मनुष्य के अंदर भी पहुंत जाते हैं। 

इन सूक्ष्म प्लास्टिक के कणों के सेवन से खुद इंसान नहीं बच पाया है। इस तरह के कण बंद बोतल पानी में पाए गए हैं जो कैंसर जैसी भयानक बीमारी होने का एक कारण बन सकते हैं। यही नहीं एक रिसर्च में वैज्ञानिकों ने प्लास्टिक के छोटे कणों को बारिश में भी पाया है। नेचर में प्रकाशित रिसर्च के मुताबिक वैज्ञानिको ने फ्रांस के पाइरेनीस पहाड़ियों पर माइक्रो प्लास्टिक के छोटे कणों, फाइबर और फिल्म्स को पाया है।

भारत में ब्यूटी प्रॉडक्ट्स से पैदा होता कचरा
सुंदर बनाने और सेल्फ केयर के नाम पर भारत ब्यूटी प्रॉडक्ट्स का एक उभरता बाज़ार है जिसमें हर साल तेज़ी देखी जा रही है। साल 2021 में ब्यूटी और पर्सनल केयर मार्केट में सबसे अधिक रेवन्यू इकठ्ठा करने में विश्व में भारत चौथे नंबर पर रहा है। द मिंट में प्रकाशित लेख के मुताबिक ब्यूटी बिजनेस तेजी से आगे बढ़ रहा है जिसके 500 बिलियन यूएस डॉलर यानी 35.5 ट्रिलियन रुपये से बढ़कर 2023 में 820 बिलियन यूएस डॉलर होने का अनुमान है। यूरोमॉनिटर इंटरनैशनल स्टडी के अनुसार भारत 14 बिलियन यूएस डॉलर की ब्रिकी के साथ दुनिया में आठवें पायदान पर है।

दुनिया हो या भारत ब्यूटी प्रॉडक्ट्स का जितना बाज़ार बढ़ेगा उसका पर्यावरण पर उतना ही बुरा असर पड़ेगा। फेमिना में छपे एक लेख के अनुसार जीरो वेस्ट यूरोप के अध्ययन के मुताबिक साल 2018 में अकेले भारत ने 142 बिलियन पैकेजिंग यूनिट का उत्पाद किया। कई रिपोर्ट्स के अनुसार भारत में पैकेजिंग इंडस्ट्री तेजी से बढ़ रही है। भारत में हर बड़ी कंपनी हर वर्ग के लोगों तक अपनी पहुंच बढ़ाने के लिए छोटे पाउच में ब्यूटी प्रॉडक्ट को बाज़ार में उतार रही है जिससे सिंगल यूज प्लास्टिक का कचरा तेजी से बढ़ रहा है।

बिजनेस स्टैंडर्ड में प्रकाशित लेख के अनुसार भारत मे प्लास्टिक का इस्तेमाल पिछले पांच सालों में दोगुना हो गया है। हर साल इसमें तेज़ी देखी जा रही है। प्लास्टिक कचरा सालाना 21.8 की दर से बढ़ रहा है। भारत में प्लास्टिक का कचरा साल 2018-19 में 30.59 लाख टन था जो 2019-20 में 34 लाख टन पाया गया था।

Related Posts

बढ़ते तापमान को कम करने और जलवायु परिवर्तन से लोगों को जागरूक करना जरूरी : मंत्री श्री सखलेचा
पर्यावरण

बढ़ते तापमान को कम करने और जलवायु परिवर्तन से लोगों को जागरूक करना जरूरी : मंत्री श्री सखलेचा

August 1, 2023
10 KM गहरा गड्ढा खोद रहा चीन, क्या पाताललोक पहुंचने की तैयारी में ड्रैगन, जानिए पूरा प्लान
पर्यावरण

10 KM गहरा गड्ढा खोद रहा चीन, क्या पाताललोक पहुंचने की तैयारी में ड्रैगन, जानिए पूरा प्लान

July 22, 2023
काम की बात/5 दिन में 3 फीसदी सस्ता हुआ कच्चा तेल, आपके शहर में कितना सस्ता हुआ पेट्रोल और डीजल
पर्यावरण

काम की बात/5 दिन में 3 फीसदी सस्ता हुआ कच्चा तेल, आपके शहर में कितना सस्ता हुआ पेट्रोल और डीजल

July 20, 2023
प्रदेश में सभी बाँध और बड़े जलाशयों पर अधिकारी तैनात रहे
पर्यावरण

प्रदेश में सभी बाँध और बड़े जलाशयों पर अधिकारी तैनात रहे

July 20, 2023
नॉलेज/देश में कैसे होती है मौसम की भविष्यवाणी, सुधार के लिए क्या है जरूरत?
पर्यावरण

नॉलेज/देश में कैसे होती है मौसम की भविष्यवाणी, सुधार के लिए क्या है जरूरत?

July 13, 2023
हेल्थ टिप्स/बारिश के पानी में नहाना हो सकता है खतरनाक, इन बीमारियों का रहता है रिस्क, करें बचाव
पर्यावरण

हेल्थ टिप्स/बारिश के पानी में नहाना हो सकता है खतरनाक, इन बीमारियों का रहता है रिस्क, करें बचाव

July 5, 2023
Next Post
शादी पर केरल हाई कोर्ट की टिप्पणी रूढ़िवादी सोच का करती है प्रदर्शन

शादी पर केरल हाई कोर्ट की टिप्पणी रूढ़िवादी सोच का करती है प्रदर्शन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

December 2023
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
« Oct    
Ias coaching and UPSC coaching

Our Visitor

0 1 1 0 9 3

Recent News

नवरात्रों एवं रामायण के पात्रों का बस्ती के बच्चों को  ऐतिहासिक महत्व बताया

नवरात्रों एवं रामायण के पात्रों का बस्ती के बच्चों को  ऐतिहासिक महत्व बताया

October 5, 2023
शिविर में बताया आत्मरक्षा का महत्व

शिविर में बताया आत्मरक्षा का महत्व

October 5, 2023
मध्यप्रदेश के इस गांव में पानी को तरसते लोग, जान जोखिम में डालकर कुएं में उतर रहीं महिलाएं

मध्यप्रदेश के इस गांव में पानी को तरसते लोग, जान जोखिम में डालकर कुएं में उतर रहीं महिलाएं

October 1, 2023

Most Viewed

Copyright © 2022 lokvikasindia. All rights reserved. | Designed by Website development company - Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Homepages
    • मुखाये समाचार
    • और खबरे
  • uncategorized

Copyright © 2022 lokvikasindia. All rights reserved. | Designed by Website development company - Traffic Tail