Lok Vikas India

  • Home
  • About Us
  • Contact us
  • Privacy Policy
  • Home
  • About Us
  • Contact us
  • Privacy Policy
  • Home
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • पर्यावरण
  • महिलाएं एवं बच्चे
  • कृषि
  • रोजगार
  • सूचना संचार
  • सामाजिक मुद्दे
  • खेलकूद
  • Home
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • पर्यावरण
  • महिलाएं एवं बच्चे
  • कृषि
  • रोजगार
  • सूचना संचार
  • सामाजिक मुद्दे
  • खेलकूद
Home पर्यावरण

जल जीवन मिशन में 37 जल-प्रदाय योजनाएँ और शामिल 6 जिलों के लिये 46 करोड़ रूपये की पुनरीक्षित स्वीकृति जारी

lokvikasindia by lokvikasindia
July 26, 2022
in पर्यावरण
0
भवनों की ऊर्जा दक्षता बढ़ाने हुई कार्यशाला

जल जीवन मिशन में प्रदेश के 6 जिलों के लिए लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा 46 करोड़ 45 लाख 25 हजार रूपये की 37 जल-प्रदाय योजनाओं की पुनरीक्षित मंजूरी दी गई है। इनमें धार, खरगोन, झाबुआ, बैतूल, नरसिंहपुर और कटनी जिले में ग्रामीण परिवारों को नल कनेक्शन से जल-प्रदाय किए जाने के कार्य शामिल हैं।

प्रदेश के ग्रामीण परिवार अपने घर में ही पेयजल की सुविधा का लाभ पायें, इसके लिए मिशन में लगभग हर जिले में जल-प्रदाय योजनाओं के कार्य जारी हैं। प्रदेश के 5 हजार 400 ग्राम ऐसे हैं जहाँ शत-प्रतिशत परिवारों को नल कनेक्शन से जलापूर्ति सुनिश्चित कर ली गई है, वहीं 35 हजार से अधिक ग्रामों की जल-प्रदाय योजनाओं के कार्य प्रगतिरत है। समूचे प्रदेश की ग्रामीण आबादी के लिए एक करोड़ 22 लाख परिवारों को नल कनेक्शन से जल उपलब्ध करवाने के लक्ष्य के विरूद्ध अब तक 51 लाख 28 हजार से अधिक ग्रामीण परिवारों को “हर घर जल” सुविधा का लाभ दिया जा चुका है।

READ ALSO

बढ़ते तापमान को कम करने और जलवायु परिवर्तन से लोगों को जागरूक करना जरूरी : मंत्री श्री सखलेचा

10 KM गहरा गड्ढा खोद रहा चीन, क्या पाताललोक पहुंचने की तैयारी में ड्रैगन, जानिए पूरा प्लान

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग ने जल जीवन मिशन में ग्रामीण नल-जल प्रदाय के लिए 608 करोड़ 55 लाख 87 हजार रूपये की लागत की 1142 ग्रामों की एकल जल-प्रदाय योजनाओं की स्वीकृति जारी की है। प्रदेश की ग्रामीण आबादी को नल कनेक्शन से हर घर जल उपलब्ध करवाने के कार्य निरंतर जारी हैं। मैदानी कार्यालयों से प्राप्त जल-प्रदाय योजनाओं के प्रस्ताव पर शासन स्तर से स्वीकृतियाँ दी जा रही हैं जिससे मिशन में लक्ष्य के अनुरूप कार्य किए जा सकें। जल-प्रदाय की इन एकल ग्राम योजनाओं में नवीन के साथ रेट्रोफिटिंग के कार्य भी शामिल हैं।

इन स्वीकृत जल-प्रदाय योजनाओं के कार्यों का लाभ नर्मदापुरम, रायसेन, बैतूल, उज्जैन, शाजापुर, रतलाम, देवास, धार, बड़वानी, ग्वालियर, गुना, दतिया, कटनी, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, डिण्डोरी, नरसिंहपुर, उमरिया और अनूपपुर की ग्रामीण आबादी को मिलेगा। प्रस्तावित जल-प्रदाय योजनाओं के कार्य पूर्ण होने पर इन जिलों में निवासरत ग्रामीण परिवारों को उनके घर पर ही नल कनेक्शन से जल मुहैया करवाया जायेगा।

मिशन में जारी इस स्वीकृति में कुल 1142 ग्रामों की एकल जल-प्रदाय योजनाएँ शामिल हैं। प्रदेश के करीब 51 लाख 20 हजार ग्रामीण परिवारों को उनके घर में ही जल की उपलब्धता सुनिश्चित की जा चुकी है। इसी तरह 5 हजार 382 ग्राम ऐसे हैं, जिनके सभी परिवारों को पेयजल मुहैया करवाया गया है। मिशन में 23 हजार 700 से अधिक ग्रामों की जल-प्रदाय योजनाओं के कार्य 70 से 90 प्रतिशत पूरा होने को हैं और 7 हजार 300 से अधिक ग्रामों के लिए समूह और एकल जल-प्रदाय योजनाओं के कार्य शुरू किये जा रहे हैं।

Related Posts

बढ़ते तापमान को कम करने और जलवायु परिवर्तन से लोगों को जागरूक करना जरूरी : मंत्री श्री सखलेचा
पर्यावरण

बढ़ते तापमान को कम करने और जलवायु परिवर्तन से लोगों को जागरूक करना जरूरी : मंत्री श्री सखलेचा

August 1, 2023
10 KM गहरा गड्ढा खोद रहा चीन, क्या पाताललोक पहुंचने की तैयारी में ड्रैगन, जानिए पूरा प्लान
पर्यावरण

10 KM गहरा गड्ढा खोद रहा चीन, क्या पाताललोक पहुंचने की तैयारी में ड्रैगन, जानिए पूरा प्लान

July 22, 2023
काम की बात/5 दिन में 3 फीसदी सस्ता हुआ कच्चा तेल, आपके शहर में कितना सस्ता हुआ पेट्रोल और डीजल
पर्यावरण

काम की बात/5 दिन में 3 फीसदी सस्ता हुआ कच्चा तेल, आपके शहर में कितना सस्ता हुआ पेट्रोल और डीजल

July 20, 2023
प्रदेश में सभी बाँध और बड़े जलाशयों पर अधिकारी तैनात रहे
पर्यावरण

प्रदेश में सभी बाँध और बड़े जलाशयों पर अधिकारी तैनात रहे

July 20, 2023
नॉलेज/देश में कैसे होती है मौसम की भविष्यवाणी, सुधार के लिए क्या है जरूरत?
पर्यावरण

नॉलेज/देश में कैसे होती है मौसम की भविष्यवाणी, सुधार के लिए क्या है जरूरत?

July 13, 2023
हेल्थ टिप्स/बारिश के पानी में नहाना हो सकता है खतरनाक, इन बीमारियों का रहता है रिस्क, करें बचाव
पर्यावरण

हेल्थ टिप्स/बारिश के पानी में नहाना हो सकता है खतरनाक, इन बीमारियों का रहता है रिस्क, करें बचाव

July 5, 2023
Next Post
दिल की सेहत को नुकसान पहुंचाती हैं ये 3 चीजें, आज से ही बनाएं दूरी

दिल की सेहत को नुकसान पहुंचाती हैं ये 3 चीजें, आज से ही बनाएं दूरी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

December 2023
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
« Oct    
Ias coaching and UPSC coaching

Our Visitor

0 1 1 1 1 5

Recent News

नवरात्रों एवं रामायण के पात्रों का बस्ती के बच्चों को  ऐतिहासिक महत्व बताया

नवरात्रों एवं रामायण के पात्रों का बस्ती के बच्चों को  ऐतिहासिक महत्व बताया

October 5, 2023
शिविर में बताया आत्मरक्षा का महत्व

शिविर में बताया आत्मरक्षा का महत्व

October 5, 2023
मध्यप्रदेश के इस गांव में पानी को तरसते लोग, जान जोखिम में डालकर कुएं में उतर रहीं महिलाएं

मध्यप्रदेश के इस गांव में पानी को तरसते लोग, जान जोखिम में डालकर कुएं में उतर रहीं महिलाएं

October 1, 2023

Most Viewed

Copyright © 2022 lokvikasindia. All rights reserved. | Designed by Website development company - Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Homepages
    • मुखाये समाचार
    • और खबरे
  • uncategorized

Copyright © 2022 lokvikasindia. All rights reserved. | Designed by Website development company - Traffic Tail