जेईई मेन 2022 सेशन 2 परीक्षा का एडमिट कार्ड कल यानी 21 जुलाई 2022 को जारी किया जाएगा। एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जारी किया जाएगा। जारी होने के बाद अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट के जरिए परीक्षा प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। जेईई मेन 2022 सेशन 2 परीक्षा का आयोजन 25 जुलाई 2022 को किया जाएगा।
एडमिट कार्ड और परीक्षा तिथि के संबंध में राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर नोटिस भी जारी किया है। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी जारी आधिकारिक नोटिस को चेक कर सकते हैं।सेशन 2 परीक्षा के लिए 629778 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। परीक्षा का आयोजन देश में 500शहरों और देश के बाहर 17 शहरों में किया जाएगा। अभ्यर्थी रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि दर्ज कर आधिकारिक वेबसाइट के जरिए एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। अभ्यर्थी यहां बताए गए स्टेप्स के जरिए आसानी से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।जेईई मेन 2022 सेशन 1 परीक्षा का आयोजन 23 जून 2022 से 29 जून तक किया गया था। सेशन 1 परीक्षा का रिजल्ट 12 जुलाई 2022 को जारी किया गया था।
How to Download JEE Main 2022 Session 2 Admit Card: ऐसे डाउनलोड करना है एडमिट कार्ड
1.सबसे पहले अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाएं।
2.होम पेज पर दिए JEE Main 2022 Session 2Admit card के लिंक पर क्लिक करें।
3.अब रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि दर्ज कर सबमिट करें।
4.एडमिट कार्ड आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा।
5.अब चेक करें और प्रिंट निकाल लें।