Lok Vikas India

  • Home
  • About Us
  • Contact us
  • Privacy Policy
  • Home
  • About Us
  • Contact us
  • Privacy Policy
  • Home
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • पर्यावरण
  • महिलाएं एवं बच्चे
  • कृषि
  • रोजगार
  • सूचना संचार
  • सामाजिक मुद्दे
  • खेलकूद
  • Home
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • पर्यावरण
  • महिलाएं एवं बच्चे
  • कृषि
  • रोजगार
  • सूचना संचार
  • सामाजिक मुद्दे
  • खेलकूद
Home कृषि

डेढ़ दशक में उद्यानिकी फसलों के क्षेत्रफल में 5 गुना और उत्पादन में 7 गुना से अधिक वृद्धि

lokvikasindia by lokvikasindia
June 18, 2022
in कृषि
0
डेढ़ दशक में उद्यानिकी फसलों के क्षेत्रफल में 5 गुना और उत्पादन में 7 गुना से अधिक वृद्धि

मध्यप्रदेश में पिछले डेढ़ दशक में उद्यानिकी फसलों के क्षेत्रफल में 5 गुना और उत्पादन में 7 गुना से अधिक वृद्धि हुई है। वर्ष 2006 में उद्यानिकी फसलों का कुल रकबा 4 लाख 69 हजार हेक्टेयर था, जो अब बढ़कर 23 लाख 43 हजार हेक्टेयर हो गया। उद्यानिकी फसलों के क्षेत्रफल में वृद्धि होने का सीधा प्रभाव उत्पादन में हुई वृद्धि में भी दिखाई देता है। इस अवधि में उद्यानिकी फसलों का उत्पादन भी 42 लाख 98 हजार मीट्रिक टन से बढ़कर अब सात गुना से अधिक 340 लाख 31 हजार मीट्रिक टन हो गया है।

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान की सुविचारित नीतियों और दूरदर्शिता से उद्यानिकी फसलों के क्षेत्र और उत्पादन में हुई इस उल्लेखनीय वृद्धि का ही परिणाम है कि मध्यप्रदेश मसाला, सब्जी, फल और फूल उत्पादन में देश के पहले 5 राज्यों में शामिल है। प्रदेश मसाला फसलों के उत्पादन में देश में पहले, सब्जी में तीसरे, फूल में चौथे और फल उत्पादन में पाँचवें स्थान पर है।

READ ALSO

“मुख्यमंत्री कृषक मित्र योजना” का अनुमोदन

ड्रेगन फ्रूट की खेती कर किसानों के लिये मिसाल बने कटंगी के भूपेन्द्र

प्रदेश में वर्ष 2006 का फलों की खेती का रकबा 46 हजार 777 हेक्टेयर से बढ़कर 4 लाख 5 हजार हेक्टेयर और उत्पादन 11 लाख 73 हजार मीट्रिक टन से 82 लाख 44 हजार मीट्रिक टन बढ़ा है। इस अवधि में सब्जी का क्षेत्र एक लाख 96 हजार हेक्टेयर और उत्पादन 27 लाख 97 हजार मीट्रिक टन से बढ़कर क्षेत्र 10 लाख 40 हजार हेक्टेयर और उत्पादन 206 लाख 31 हजार मीट्रिक टन हो गया। मसाला फसलों का क्षेत्र भी 2 लाख 7 हजार 563 हेक्टेयर और उत्पादन 2 लाख 33 हजार मीट्रिक टन से बढ़कर 82 लाख हेक्टेयर और उत्पादन 46 लाख 37 हजार मीट्रिक टन हो गया। फूलों की खेती जो वर्ष 2006 में मात्र 3 हजार 667 हेक्टेयर में होती थी, वह 35 हजार 554 हेक्टेयर में हो रही है।

औषीधीय और सुगंधित फूलों की खेती

प्रदेश में औषधीय एवं सुगंधित फूलों की खेती जो मात्र 15 हजार 650 हेक्टेयर में होती थी, अब 42 हजार 956 हेक्टेयर में हो रही है।

उद्यानिकी फसलों की खेती में प्रदेश देश के पहले पाँच राज्यों में

वर्ष 2018 के उद्यानिकी की राष्ट्रीय सांख्यिकी में मध्यप्रदेश ने देश के कुल 8123.87 हजार मीट्रिक टन मसाला उत्पादन में 1191.81 हजार मीट्रिक टन का योगदान किया है। यह देश के सकल मसाला उत्पादन का 14.67 प्रतिशत है, जो अन्य राज्यों की तुलना में सर्वाधिक है। सब्जी उत्पादन के क्षेत्र में देश के कुल 184394.51 हजार मीट्रिक टन उत्पादन में मध्यप्रदेश ने 17545.48 हजार मीट्रिक टन सब्जी का योगदान कर उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल के बाद तीसरा स्थान प्राप्त किया है। इस तरह देश के सब्जी उत्पादन में मध्यप्रदेश का योगदान 9.52 प्रतिशत रहा।

 फल और फूलों के उत्पादन में भी विशिष्ट स्थान

प्रदेश फूलों के उत्पादन में तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और कर्नाटक के बाद देश में चौथे स्थान पर है। देश के फूल उत्पादन में प्रदेश का हिस्सा 10.15 प्रतिशत है। देश के कुल 97357.51 हजार मीट्रिक टन फल उत्पादन में 7416.91 हजार मीट्रिक टन योगदान कर मध्यप्रदेश आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश और गुजरात के बाद पाँचवें स्थान पर है। इस तरह फलों के उत्पादन में प्रदेश का देश के उत्पादन में 7.62 प्रतिशत हिस्सा है।

उद्यानिकी फसलों की भण्डारण क्षमता में वृद्धि

पिछले डेढ़ दशक में प्रदेश में उद्यानिकी फसल उत्पादों के भण्डारण के लिये बढ़ी संख्या में कोल्ड-स्टोरेज और भण्डार-गृह बनाये गये हैं। वर्ष 2008 में प्रदेश में करीब एक लाख 19 हजार मीट्रिक टन क्षमता के 2,890 प्याज भण्डार-गृह थे, जो अब 3 लाख 79 हजार मीट्रिक टन से ज्यादा क्षमता के 8,530 भण्डार गृह हो गये हैं।

एक जिला-एक उत्पाद

जिलों के स्थानीय परिवेश और उद्यानिकी कृषकों द्वारा की जा रही फसलों की खेती को ध्यान में रखते हुए प्रदेश के प्रत्येक जिले के लिये एक उत्पाद का चयन किया गया है। आगर-मालवा और राजगढ़ के लिये संतरा/नींबू, अलीराजपुर, धार और सिवनी के लिये सीताफल, अनूपपुर, बैतूल, उमरिया, सीधी और सिंगरौली के लिये आम, अशोकनगर, दमोह, दतिया, झाबुआ, कटनी, रायसेन, सागर, सतना और शिवपुरी के लिये टमाटर, बालाघाट, डिण्डोरी और मण्डला के लिये कोदो-कुटकी, बड़वानी, निवाड़ी और टीकमगढ़ जिले के लिये अदरक, भिण्ड के लिये बाजरा, भोपाल, होशंगाबाद, सीहोर और श्योपुर के लिये अमरूद, बुरहानपुर के लिये केला, छतरपुर के लिये पान, छिन्दवाड़ा, देवास, ग्वालियर और इंदौर के लिये आलू, गुना और नीमच के लिये धनिया, हरदा, शाजापुर, खण्डवा, उज्जैन और विदिशा के लिये प्याज, जबलपुर के लिये मटर, खरगोन के लिये मिर्च, मंदसौर और रतलाम के लिये लहसुन, मुरैना के लिये सरसों, नरसिंहपुर के लिये गन्ना, शहडोल और रीवा के लिये हल्दी और पन्ना के लिये आँवला का एक जिला-एक उत्पाद के रूप में चयन किया गया है। राज्य सरकार द्वारा चयनित उत्पाद की खेती, भण्डारण, प्र-संस्करण और विपणन के क्षेत्र में कार्य करने में उद्यानिकी कृषकों को मदद दी जा रही है।

Related Posts

“मुख्यमंत्री कृषक मित्र योजना” का अनुमोदन
कृषि

“मुख्यमंत्री कृषक मित्र योजना” का अनुमोदन

September 16, 2023
ड्रेगन फ्रूट की खेती कर किसानों के लिये मिसाल बने कटंगी के भूपेन्द्र
कृषि

ड्रेगन फ्रूट की खेती कर किसानों के लिये मिसाल बने कटंगी के भूपेन्द्र

September 15, 2023
त्योहारी सीजन से पहले महंगाई की मार, एक साल में 45% महंगी हुई अरहर दाल
कृषि

त्योहारी सीजन से पहले महंगाई की मार, एक साल में 45% महंगी हुई अरहर दाल

September 13, 2023
राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने डिंडोरी की कृषक श्रीमती लहरी बाई को किया सम्मानित
कृषि

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने डिंडोरी की कृषक श्रीमती लहरी बाई को किया सम्मानित

September 13, 2023
त्योहारी सीजन शुरू होने से पहले सस्ती होंगी दालें! सरकार ने बनाया गजब का शानदार प्लान
कृषि

त्योहारी सीजन शुरू होने से पहले सस्ती होंगी दालें! सरकार ने बनाया गजब का शानदार प्लान

September 7, 2023
यहां सोने से भी महंगा बिकता है आलू,1 किलो के लिए चुकानी पड़ती है इतनी कीमत
कृषि

यहां सोने से भी महंगा बिकता है आलू,1 किलो के लिए चुकानी पड़ती है इतनी कीमत

September 6, 2023
Next Post
नीरज चोपड़ा ने  86.89 मीटर का थ्रो फेंककर बने चैंपियन

नीरज चोपड़ा ने 86.89 मीटर का थ्रो फेंककर बने चैंपियन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

December 2023
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
« Oct    
Ias coaching and UPSC coaching

Our Visitor

0 1 1 0 9 2

Recent News

नवरात्रों एवं रामायण के पात्रों का बस्ती के बच्चों को  ऐतिहासिक महत्व बताया

नवरात्रों एवं रामायण के पात्रों का बस्ती के बच्चों को  ऐतिहासिक महत्व बताया

October 5, 2023
शिविर में बताया आत्मरक्षा का महत्व

शिविर में बताया आत्मरक्षा का महत्व

October 5, 2023
मध्यप्रदेश के इस गांव में पानी को तरसते लोग, जान जोखिम में डालकर कुएं में उतर रहीं महिलाएं

मध्यप्रदेश के इस गांव में पानी को तरसते लोग, जान जोखिम में डालकर कुएं में उतर रहीं महिलाएं

October 1, 2023

Most Viewed

Copyright © 2022 lokvikasindia. All rights reserved. | Designed by Website development company - Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Homepages
    • मुखाये समाचार
    • और खबरे
  • uncategorized

Copyright © 2022 lokvikasindia. All rights reserved. | Designed by Website development company - Traffic Tail